411 REFERENCE · Wikipedia
लौंडी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लौंडी भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर ज़िले की नगर पंचायत और कस्बा/तहसील है। यह छतरपुर से 55 km तथा मंदिरों के कस्बे खजुराहो से 37 km दूर स्थित है। इस कस्बे में उर्मिल और कैल नदी बहती हैं। इसके निकटतम रेलवे स्टेशन दुमरा, हरपालपुर और खजुराहो हैं जो इसे मध्य प्रदेश के विभिन्न नगरों से जोड़ता है। यहाँ पर दीवानी न्यायालय, कारावास और पुलिस स्टेशन भी है।
जनसांख्यिकी
भारत की 2001 जनगणना में कस्बे की कुल जनसंख्या 20186 थी।http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional) Census Commission of India https://web.archive.org/web/20040616075334/http://www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999 2004-06-16 2008-11-01 इसमें 54% पुरुष और 46% महिलायें थी। उस समय वहाँ की साक्षरता 61% थी जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक थी। पुरुष साक्षरता 69% और महिला साक्षरता 52% थी। सन् 2011 की भारत की जनगणना में यह जनसंख्या बढ़कर 22002 हो गयी जिसकी साक्षरता 77.29 प्रतिशत हो गयी।https://www.census2011.co.in/data/town/802133-laundi-madhya-pradesh.html Laundi Nagar Panchayat City Population Census 2011-2024 Madhya Pradesh www.census2011.co.in 2024-12-10
भौगोलिक स्थिति
अंगूठाकार|लवासुर पहाड़ी
लवकुशनगर विभिन्न पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ की सबसे बड़ी पहाड़ी माता मम्बार बैनी मंदिर पहाड़ी है। पहाड़ी के शीर्ष तक पहुँचने के लिए लगभग 350–380 सीढ़ियाँ हैं।
सन्दर्भ
Lavkushnagar
श्रेणी:बुंदेलखंड