Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एथेंस दुर्ग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दुर्ग, एथेंस Classic view of Acropolis.jpg एथेंस दुर्ग, फिलोपाप्पोस पहाड़ी से। 1.3 एथेंस, एटिका, ग्रीस Cultural: i, ii, iii, iv, vi 37 58 18 N 23 43 34 E inline,title 404 3.04 हेक्टेयर 116.71 हेक्टेयर ग्रीस ग्रीस में स्थान 1987 एथेंस दुर्ग यूनान के एथेंस के ऊपरी चट्टानी भाग पर बना हुआ एक दुर्ग है। इसमें वास्तुशिल्पीय और ऐतिहासिक महत्व की कई प्राचीन इमारतों के अवशेष हैं जिनमें सबसे प्रसिद्ध पार्थेनन है। 'एक्रोपोलिस' शब्द ग्रीक शब्द 'अक्रोन' (ἄκρον) और 'पोलिस' से मिलकर बना है। अक्रोन का अर्थ है - 'उच्चतम बिंदु या छोर'। पोलिस का अर्थ है - 'शहर' (city)Dictionary.com : Meanings & Definitions of English Words https://www.dictionary.com/browse/acro- Dictionary.com 20 जनवरी 2025 en 4 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160304080247/http://dictionary.reference.com/browse/acro- dead । यूनान में और भी अनेक दुर्ग हैं। इतिहास प्राचीन काल में एथेंस दुर्ग को सेक्रोपिया के नाम से भी जाना जाता था। यह पौराणिक सर्पैंट-मैन सेक्रोप्स के नाम पर रखा गया था, जो कि पहला एथेनियाई राजा था। यह प्रमाणित है कि पहाड़ी पर चौथी (सहस्राब्दी) ईसा पूर्व से ही लोग रहते थे। पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व में यह पेरिक्लीज़ (लगभग 495-429 ईसा पूर्व) का निवास था। पेरिक्लीज़ ने उन इमारतों के निर्माण का समन्वय किया जिनके वर्तमान अवशेष इस स्थल के सबसे महत्वपूर्ण अवशेष हैं। पार्थेनन, प्रोपीलिया, एरेचथियोन और एथेना नाइके का मंदिर इनमें से प्रमुख हैं।एक्रोपोलिस ऑफ़ एथेंस http://odysseus.culture.gr/h/3/eh351.jsp?obj_id=2384 odysseus.culture.gr 20 जनवरी 2025 24 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191024154934/http://odysseus.culture.gr/h/3/eh351.jsp?obj_id=2384 dead वर्ष 1687 में मोरियाई युद्ध के दौरान वेनेशियाइयों द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान पार्थेनन और अन्य इमारतों को भारी नुकसान पहुँचा था क्योंकि पार्थेनन में तत्कालीन तुर्की शासकों द्वारा इकट्ठे किए गए बारूद पर वेनिस ने बमबारी की थी जिससे विस्फोट हुआ था। भूगोल दुर्ग एथेंस शहर में समुद्र तल से 150 मीटर (490 फीट) ऊपर एक चपटी चट्टान पर स्थित है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 3 हेक्टेयर (7.4 एकड़) है। इन्हें भी देखें एथेंस संदर्भ बाहरी कड़ियाँ एक्रोपोलिस, एथेंस https://whc.unesco.org/en/list/404 whc.unesco.org यूनेस्को श्रेणी:यूनान श्रेणी:दुर्ग श्रेणी:एथेंस