Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जियांगनान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|जियांगनान का एक गाँव जियांगनान या जिआंग नान (चीनी: 江南, अंग्रेज़ी: Jiangnan) चीन का एक भौगोलिक क्षेत्र है जो यांग्त्से नदी के अंतिम भाग में नदी से दक्षिण में पड़ता है। इसमें यांग्त्से नदी की डेल्टा का दक्षिणी हिस्सा भी आता है। इस इलाक़े में अधिकतर लोग वू चीनी भाषाएँ बोलते हैं। हालांकि जियांगनान का इलाक़ा चीनी के कुल क्षेत्रफल का ५% ही है, पिछले १००० वर्षों से यह आर्थिक जीवन में चीन के सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक रहा है। पिछले १५ वर्षों में यहाँ मोटर गाड़ियों, इलेक्ट्रोनिक और कपड़े बनाने के कारख़ाने बड़े पैमाने पर खड़े हुए हैं और दुनिया भर में निर्यात किया गया बहुत सा चीनी माल इसी क्षेत्र में बना होता है। भौगोलिक रूप से यह नदी-झरनों का इलाक़ा है और समुद्र के क़रीब है। यहाँ बहुत सी झीलें और दलदली क्षेत्र हैं। यहाँ की हवा नम रहती है और सर्दियों में बारिश का मौसम होता है।The Chinese Essay, David Pollard, Columbia University Press, 2002, ISBN 978-0-231-12119-4, ... Jiangnan is a region of rivers and tributaries, and bordering on the sea, abounds in lakes and marshes, hence the air is often humid. In winter you often get drizzling rain ... नाम की उत्पत्ति चीनी भाषा में यांग्त्से नदी का नाम 'चांग जियांग' है और 'नान' शब्द का अर्थ 'दक्षिण' है। इसलिए 'यांग्त्से से दक्षिण' को 'जियांग नान' बुलाया जाता है। इन्हें भी देखें यांग्त्से नदी सन्दर्भ 2 श्रेणी:चीन के क्षेत्र