411 REFERENCE · Wikipedia
शिरोधान लावा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|शिरोधान लावा बोटमैन हार्बर (ओमारू, न्यूज़ीलैंड)
शिरोधान लावा ऐसे लावा होते हैं जिनमें तकिए (पिलो) के आकार की खास संरचनाएँ होती हैं। ये संरचनाएँ पानी के नीचे लावा के बाहर निकलने की वजह से बनती हैं।पिलो लावा https://www.alexstrekeisen.it/english/vulc/pillow.php www.alexstrekeisen.it 19 जून 2026 ज्वालामुखीय शैल में शिरोधान लावा की पहचान अलग-अलग तकिए के आकार के ढेर की मोटी परतों से होती है जिनका व्यास आमतौर पर एक मीटर तक होता है। ये तब बनते हैं जब लावा के निकलने की दर अपेक्षाकृत कम होती है।पिलो लावा https://www.pmel.noaa.gov/eoi/nemo/explorer/concepts/pillows.html www.pmel.noaa.gov 17 जून 2026
उपस्थिति
शिरोधान लावा उन जगहों पर पाए जाते हैं जहाँ पानी के नीचे लावा निकलता है। ये समुद्र के अंदर हॉटस्पॉट ज्वालामुखी की श्रृंखलाओं और मध्य-महासागर पर्वतमाला की रचनात्मक प्लेट सीमाओं के पास पाए होते है। धरती पर सबसे पुराने सुरक्षित ज्वालामुखी क्रमों इसुआ और बार्बरटन ग्रीनस्टोन बेल्ट में शिरोधान लावा का मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि आर्कियन युग की शुरुआत में पृथ्वी की सतह पर पानी के बड़े भंडार मौजूद थे। कायांतरित बेल्ट में पानी के नीचे होने वाली ज्वालामुखी गतिविधि की पुष्टि करने के लिए आमतौर पर शिरोधान लावा का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ अधोहिमनदीय ज्वालामुखी के साथ विस्फोट के प्रारंभिक चरण में शिरोधान लावा भी पाए जाते हैं।
संरचना
शिरोधान लावा आम तौर पर बेसाल्ट संरचना वाले होते हैं हालाँकि कोमाटाइट, पिकराइट, बोनिनाइट, एंडेसाइट, डेसाइट और यहाँ तक कि रायोलाइट से बने शिरोधान भी पाए जाते हैं।फेंग एन. लेट प्लेयोजॉइक अल्ट्रामैफिक लावास इन यून्नान, एसडबल्यू चीन, एंड देयर ज्योडिनेमिक सिग्निफिशंस जर्नल ऑफ़ पेट्रोलॉजी 1 जनवरी 2003 44 1 141–158 https://academic.oup.com/petrology/article-abstract/44/1/141/1408585?redirectedFrom=fulltext&login=false 17 जून 2026 आम तौर पर लावा के श्यानता में बढ़ोतरी के कारण संरचना जितनी ज़्यादा फेल्सिक होती है शिरोधान उतने ही बड़े बनते हैं।
इन्हें भी देखें
ज्वालामुखी विज्ञान
रायोलाइट
सन्दर्भ
श्रेणी:ज्वालामुखी विज्ञान
श्रेणी:संरचनात्मक भूविज्ञान