411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम File:NPCI logo.svg सार्वजनिक प्रतिष्ठान 2008 मुंबई, महाराष्ट्र, भारतhttp://www.npci.org.in/contactus.aspx National Payments Corporation of India Npci.org.in 2011-03-16 https://web.archive.org/web/20110906063317/http://www.npci.org.in/contactus.aspx 6 सितंबर 2011 dead वित्त नैशनल फाईनैंशियल स्विच(NFS),
इंटरबैंक मोबाईल भुगतान सेवा(IMPS),
रुपे,
चैक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS),
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS), ACH
दीलिप अस्बे, चेयरमैन www.npci.org.inhttps://m.rbi.org.in/Scripts/PublicationsView.aspx?id=19361
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा स्थापित एक निगम है जिसे भारत में विभिन्न खुदरा भुगतान प्रणालियों के लिए एक मातृसंस्था के रूप में कल्पित किया गया है। इसकी स्थापना 2008 में हुई और यह कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत एक गैर-लाभकारी संगठन है। प्रमुख बैंकों का एक संघ इसका स्वामी है।Watal Report, December 2016 http://finmin.nic.in/reports/watal_report271216.pdf Ministry of Finance Ministry of Finance 29 December 2018 https://web.archive.org/web/20170518222956/http://www.finmin.nic.in/reports/watal_report271216.pdf 18 मई 2017 dead
संगठन
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की उपयोगिता और इसके उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए कम्पनी अधिनियम १९५६ की धारा २५ के अन्दर इसे "लाभ के लिए नहीं" संस्था के रूप में पंजीकृत किया गया है। NPCI को अप्रैल 2009 में व्यवसाय का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। अधिकृत पूंजी को 3 b और भुगतान की गई पूंजी 1 b आंकी गई है।
वर्तमान में, दस कोर प्रमोटर बैंक (भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, सिटी बैंक और एचएसबीसी) हैं। बोर्ड में बिस्वमोहन महापात्रा गैर कार्यकारी अध्यक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक से नामांकित और दस कोर प्रवर्तक बैंकों से नामांकित होते हैं। B Sambamurthy appointed as NPCI interim Board chairman https://economictimes.indiatimes.com/industry/banking/finance/b-sambamurthy-appointed-as-npci-interim-board-chairman/articleshow/60779246.cms 29 December 2018 Economic Times 21 September 2017 https://web.archive.org/web/20180920211954/https://economictimes.indiatimes.com/industry/banking/finance/b-sambamurthy-appointed-as-npci-interim-board-chairman/articleshow/60779246.cms 20 सितंबर 2018 live दिलीप अस्बे, ए पी होटा के बाद NPCI के वर्तमान प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, जो 10 अगस्त, 2017 को पद से सेवानिवृत्त हुए थे। http://www.business-standard.com/article/companies/npci-names-dilip-asbe-as-interim-ceo-ap-hota-retires-117081401684_1.html NPCI names Dilip Asbe as interim CEO, AP Hota retires 14 August 2017 Business Standard News 29 December 2018 https://web.archive.org/web/20190315104107/https://www.business-standard.com/article/companies/npci-names-dilip-asbe-as-interim-ceo-ap-hota-retires-117081401684_1.html 15 मार्च 2019 live
विभिन्न उत्पाद
एकीकृत भुगतान अन्तरापृष्ठ (यूपीआई)
नैशनल फाईनैंशियल स्विच(NFS),
इंटरबैंक मोबाईल भुगतान सेवा(IMPS),
रु-पे,
चैक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS),
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AEPS),
वज्र प्लेटफॉर्म -- ब्लॉकचेन-तकनीक पर आधारित ; पेमेंट क्लीयरिंग और सेटलमेंट प्रोसेस, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और रुपे कार्ड जैसी सुविधाओं को एकीकृत करने के लिए तैयार किया गया है।
रु-पे कार्ड
रुपे कार्ड
8 मई 2014 को भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने भारत का अपना भुगतान कार्ड ‘रुपे’ राष्ट्र को समर्पित किया। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27809 राष्ट्रपति ने भुगतान कार्ड ‘रुपे’ राष्ट्र को समर्पित किया पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 8 मई 2014 8 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140509001912/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=27809 9 मई 2014 live भारतीय रिजर्व बैंक ने 2005 में ऐसी स्वदेशी सेवा की आवश्यकता की परिकल्पना की थी और यह कार्य 2010 में इसके संचालन के तुरंत बाद भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) को सौंप दिया था। एनपीसीआई ने रुपे सेवा को अप्रैल, 2013 में ही शुरू कर दिया था जबकि कार्ड भुगतान नेटवर्क को पूरी तरह कार्य रूप देने में सामान्यत: पाँच से सात वर्ष लग जाते हैं। उक्त तिथि तक इस नेटवर्क में 70 लाख कार्ड जारी किए जा चुके थे। रुपे कार्ड परियोजना में 17 बैंकों ने सहयोग दिया है।
एकीकृत भुगतान अन्तराफलक
एकीकृत भुगतान अन्तरापृष्ठ
एकीकृत भुगतान अन्तराफलक (Unified Payment Interface या UPI, देवनागरीकृत : यूनिफ़ाइड पेमेण्ट इण्टरफ़ेस या यूपीआई) भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम एवं भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रारम्भ की गई ऑनलाइन भुगतान की एक नयी प्रणाली है जो अन्तर-बैंक लेनदेन को सुविधाजनक बनाती है। अन्तराफलक (Interface या इण्टरफ़ेस ) को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा नियन्त्रित किया जाता है और मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म पर दो बैंक खातों के बीच तुरन्त धनराशि स्थानान्तरित करने का कार्य करता है।
इन्हें भी देखें
प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था
श्रेणी:भारत में भुगतान और निपटान प्रणालियाँ
श्रेणी:भारत में बैंकिंग
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
श्रेणी:भुगतान प्रणालियों से संबंधित संस्थाएँ
श्रेणी:इंडिया स्टैक