411 REFERENCE · Wikipedia
डेविड १
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेविड प्रथम अथवा डेविड मैक मायेल कोलम (1084 – 24 मई 1153) 12वीं सदी के शासक और संत थे। वो सन् 1113 से 1124 तक कम्ब्रियन के राजकुमार और सन् 1124 से 1153 तक स्कॉटलैंड के राजा थे। वो राजा माल्कम तृतीय और रानी मार्ग्रेट के सबसे छोटे पुत्र थे। डेविड ने अपना बचपन स्कॉटलैण्ड में ही गुजारा हालांकि अस्थायी तौर पर उन्हें सन् 1093 में इंग्लैण्ड भेजा गया था। संभवतः सन् 1100 के बाद वो इंग्लैंड के राजा हेनरी प्रथम के दरबार में आश्रित हो गये, जिनसे वे प्रभावित थे।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
ब्रिटिश राजतंत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर डेविड प्रथम
श्रेणी:इंग्लैण्ड के शासक