Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इंट्रानेट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इंट्रानेट (intranet) कंप्युटरों का निजी नेटवर्क होता है जो इंटरनेट प्रोटोकोल तकनीकी का उपयोग करता है। इंट्रानेट के द्वारा कोई संस्था अपनी सूचनाओं का अपने कर्मचारियों के बीच सुरक्षित रूप से आदान-प्रदान कर सकती है। इंटरनेट विभिन्न संस्थाओं के बीच कम्प्यूटर नेटवर्क है जबकि इंट्रानेट किसी संगठन के अन्दर का कम्प्युटर नेटवर्क है। इंटरनेट और इंट्रानेट का नाम मिलता-जुलता है, मगर इनका प्रयोग अलग-अलग कामों के लिए किया जाता है। इंट्रानेट एक सॉफ्टवेयर होता है जिसका प्रयोग सूचना के आदान-प्रदान और नेटवर्क की सुरक्षा के लिए होता है। सामान्यत: इस साफ्टवेयर का इस्तेमाल बड़े संस्थानों द्वारा अपने कर्मचारियों के बीच इंटरनेट की तर्ज पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए होता है। इंट्रानेट एक निजी कम्प्यूटर नेटवर्क की तरह काम करता है। इसमें इंटरनेट प्रोटोकॉल तकनीक की मदद से किसी कम्पनी में मौजूद सभी कम्यूटर को एक दूसरे के साथ जोडा जा सकता है। इसलिए इंट्रानेट को नेटवर्क बिट्वीन ऑर्गनाइजेशन या ‘इंटरनल लिंक ऑफ ऑर्गेनाइजेशन’ से जुड़ा सॉफ्टवेयर भी कहते हैं। मुख्यत: इंट्रानेट का प्रयोग कम्प्यूटर संचार से जुड़ा होता है, ताकि बिना हार्ड ड्राइव या पेन ड्राइव की मदद से सूचना का आदान-प्रदानर किया जा सके। इंट्रानेट इंटरनेट प्रणाली पर आधारित सॉफ्टवेयर है, जिसमें इंटरनेट की तरह ही क्लाइंट सर्वर कम्प्यूटिंग और इंटरनेट प्रोटोकॉल सुइट होते हैं। इंट्रानेट साफ्टवेयर के दो मुख्य पोर्टल होते हैं- इंट्रानेट और एंटरप्राइज पोर्टल। इंट्रानेट पोर्टल: इंट्रानेट पोर्टल का इस्तेमाल आंतरिक सूचना को संयोजित करने के लिए होता है। इसके अलावा, ऑर्गेनाइजेशन एंटरप्राइज इंफॉर्मेशन को प्रत्येक कम्प्यूटर तक पहुंचाने के लिए भी इसी पोर्टल का प्रयोग किया जाता है। एंटरप्राइज पोर्टल: एंटरप्राइज पोर्टल को एंटरप्राइज इंफॉर्मेशन पोर्टल (ईपीआई) नाम से भी जाना जाता है। ईपीआई का प्रयोग मुख्यत: संस्थान से सूचना बाहर भेजने के लिए होता है। इसमें एक सैक्योर यूनीसेफ एक्सेस पांइट होता है जिसे वेब-आधारित यूजर इंट्राफेस भी कहते हैं। सामान्यत: एंटरप्राइज पोर्टल संस्थान के डाटा कॉपी राइट से भी जुड़ा होता है, जिससे संस्थान की हर सूचना को कॉपी पेस्ट न किया जा सके। लाभ संचार ईमेल कर्मचारी आसानी से आकड़े खोज सकते एवं पा सकते हैं। सहयोगात्मक कार्य (कोलैबोरेशन) में आसानी आर्किटेक्चर इंट्रानेट के सॉफ्टवेयर नि:शुल्क एगरौपवारे वाईएसीएस फ्प्ग्रौपवारे प्लोने ओपें-क्ष्चंगे ओविडेंटिया वाणिज्यिक नॉलेज प्लाज़ा इंतरा'कणो कोननेकतिकूप तुरबोलेयड आई-शिफ्ट शारेपोइंट इसेर्वर selection of computing infrastucture: किसी इंट्रानेट पर कंप्यूटिंग उपकरण इस तरह का चयन किया जाना चाहिए कि वे बहुत जल्दी अप्रचलित नहीं मिलता है या बहुत कंपनी के लिए महंगा हो गया है। इस तरह के उपकरणों के विनिर्देशन के अलावा, निम्न बिंदु भी विचार किया जाना चाहिए ध्यान खींचा। -सॉफ्टवेयर 1.Operating सिस्टम-सर्वर ग्राहक 2.Groupware 3.Database कनेक्टिविटी इन्हें भी देखे अंतरजाल (Internet) श्रेणी:कम्प्यूटर विज्ञान श्रेणी:अंतरजाल श्रेणी:कंप्यूटर नेटवर्क