411 REFERENCE · Wikipedia
मान्गीस्तऊ प्रांत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मान्गीस्तऊ प्रांतМаңғыстау облысыपाव्लोदार ओब्लिसी Mangystau in Kazakhstan.svg अकतऊ १,६५,६०० ३,७३,४०० २००६ २.३ ज़िले ५ कज़ाख़, रूसी
मान्गीस्तऊ प्रांत (कज़ाख़: Маңғыстау облысы, अंग्रेज़ी: Mangystau Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी कैस्पियन सागर के किनारे स्थित अकतऊ शहर है, जो क़ाज़ाख़स्तान की सबसे बड़ी बंदरगाह भी है। इस प्रांत की दक्षिणी सीमा तुर्कमेनिस्तान के बलक़ान प्रान्त से और पूर्वी सीमा उज़बेकिस्तान के क़ाराक़ालपाक़स्तान प्रान्त से लगती हैं।
भूगोल
क़ाज़ाख़स्तान का कैस्पियन सागर के साथ लगने वाले तट का अधिकाँश हिस्सा मान्गीस्तऊ प्रांत में आता है और इस प्रांत की राजधानी भी उसी सागर पर एक बंदरगाह है। इस राज्य में रेगिस्तान, पहाड़, पठार और कैस्पियन के साथ लगा मैदानी इलाक़ा सभी शामिल हैं। उस्त-उर्त पठार पर स्थित राज्य के उत्तरी भाग में सर्दियों में बहुत ठण्ड पड़ती है। प्रान्त का सबसे ऊँचा स्थान ५५६ मीटर (१,८२४ फ़ुट) ऊँचा ओत्पन पहाड़ (Otpan) है जबकि सबसे नीच;अ स्थान कैस्पियन सागर के साथ की कैस्पियन द्रोणी का समुद्र-तल से १३२ मीटर (४३३ फ़ुट) नीचे का क्षेत्र है। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ ज़मीन से तेल निकला था और इस प्रान्त में तेल-सम्बन्धी उद्योग से बहुत विकास हुआ है।Kazakhstan: Bradt Travel Guide, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... Modern-day Aktau is a fast-developing place, its growth fuelled by the oil industry, as Mangistau is one of the most important oil-producing regions of Kazakhstan. Aktau port is the largest in the country ...
समुदाय
१९९९ की जनगणना में मान्गीस्तऊ प्रांत के ५०.९% लोग कज़ाख़ और ३२.९% रूसी जाति के थे।
मान्गीस्तऊ प्रांत के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
क़ाज़ाख़स्तान के प्रांत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मान्गीस्तऊ प्रांत
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के प्रांत
श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान