Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महानता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महानता महानता.jpg महानता का पोस्टर अयूब ख़ान अफजल ख़ान लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल तलत रेखी (संवाद) संजय दत्त, जितेन्द्र, माधुरी दीक्षित अफजल ख़ान 23 मई, 1997 भारत हिन्दी महानता 1997 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है। इसका निर्माण अयूब ख़ान द्वारा किया गया है। मुख्य भूमिका में जीतेन्द्र, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित हैं। संक्षेप छोटा विजय अपने चाचा (जो मुंबई में पुलिस इंस्पेक्टर हैं) के साथ छोटे खूबसूरत शहर में एक अच्छी जिंदगी बिताते रहता है। राज उसका बहुत ही करीबी दोस्त रहता है। जब वे दोनों जवान हो जाते हैं, विजय (जितेन्द्र) की शादी हो जाती है और राज भी शांति से शादी कर लेता है। अपने चाचा के कहने पर विजय अपना तबादला मुंबई में करा लेता है। वो वहाँ का पुलिस कमिश्नर बन जाता है। राज, शांति और राज का भाई, संजय (संजय दत्त), सभी मुंबई में विजय के साथ रहने लगते हैं। संजय को जेनी (माधुरी दीक्षित) से प्यार हो जाता है। वहीं महेश (तेज सप्रू) किसी भी कीमत पर जेनी से शादी करना चाहते रहता है। महेश एक बहुत ही अमीर व्यापारी, केदार (अमरीश पुरी) का एक लौता बेटा है, और अपने बेटे के लिए वो एडवर्ड (सत्येन कप्पू) को मना लेता है। जेनी और महेश की शादी तय हो जाती है। तय तारीख की रात को संजय को विजय गिरफ्तार कर लेता है और अगले दिन उसे छोड़ दिया जाता है। जब वो वापस अपने घर जाता है तो उसका पता चलता है कि उसके भैया और भाभी की हत्या हो चुकी है। संजय कसम खाता है कि वो अपने भैया और भाभी की मौत का बदला लेगा और ये भी जानने की वो कोशिश करता है कि विजय ने शादी की रात को उसे गिरफ्तार क्यों किया था। मुख्य कलाकार संजय दत्त - संजय मल्होत्रा माधुरी दीक्षित - जैनी मल्होत्रा जितेन्द्र - पुलिस आयुक्त विजय कपूर पूनम ढिल्लों - विजय की पत्नी शक्ति कपूर - इंस्पेक्टर दुबे सईद जाफ़री - आईजी अमरीश पुरी - सेठ केदार नाथ परेश रावल - नानूभाई छातेवाला सत्येन कप्पू - एडवर्ड पिंटो तेज सप्रू - महेश नाथ किशोर भानुशाली - संजय का दोस्त संगीत गीत गायक आनंद बख्शी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल छूले छूले छूले मुझे छूले अलका याज्ञनिक 8:06 एक तरफ अकेली मोहब्बत है मोहम्मद अज़ीज़, अलका याज्ञनिक 8:01 टपका रे टपका एक और टपका मोहम्मद अज़ीज़, कविता कृष्णमूर्ति 9:13 लोजी सुनोजी मैं तुमसे प्यार मोहम्मद अज़ीज़, अलका याज्ञनिक 7:55 देवा ओ देवा अलका याज्ञनिक 7:24 टिन टिना टिन अमित कुमार, मोहम्मद अज़ीज़, अलका याज्ञनिक 7:58 मेरे यारों तुम अमित कुमार 8:45 हाँ मैं तुमसे प्यार अलका याज्ञनिक, विनोद राठोड़ 4:12 बाहरी कड़ियाँ 0251194 महानता श्रेणी:1997 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में