411 REFERENCE · Wikipedia
जोरू का गुलाम (2000 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोरू का गुलाम जोरू का गुलाम (2000 फ़िल्म).jpg जोरू का गुलाम का पोस्टर शकील नूरानी शकील नूरानी आदेश श्रीवास्तव इकराम अख्तर गोविन्दा, ट्विंकल खन्ना, कादर ख़ान, अशोक सर्राफ, आशीष विद्यार्थी, जॉनी लीवर 16 जून, 2000 भारत हिन्दी
जोरू का गुलाम 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। फिल्म का निर्देशन शकील नूरानी ने किया है और इसमें गोविन्दा, ट्विंकल खन्ना, कादर ख़ान और जॉनी लीवर हैं। संगीत आदेश श्रीवास्तव का है। यह फ़िल्म हिट साबित हुई थी।जोरू का गुलाम फिल्म के 20 साल:कभी 6 घंटे लेट तो कभी सुबह अकेले ही सेट पर पहुंच गए थे गोविंदा, निर्माता शकील नूरानी ने सुनाए फिल्म से जुड़े मजेदार किस्से https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/joru-ka-gulam-producer-shakeel-noorani-shares-memorable-stories-of-shooting-after-film-completes-20-years-127415526.html 14 अगस्त 2023
संक्षेप
धनवान ज्ञानेश्वरप्रसाद पीताम्बर (कादर ख़ान) के पास एक समस्या है। उनकी चार बेकाबू बेटियां, जिनका नाम चार देवियों के नाम पर रखा गया है: लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती और दुर्गा। वह लोग शादी करने से इनकार करती हैं। पीताम्बर अमेरिका से राजू पटेल को बुलाता है और कम से कम एक बेटी की उससे शादी करने की व्यवस्था करता है। दुर्भाग्य से, राजू को हवाई अड्डे पर दो धोखेबाजों, राजा (गोविन्दा) और कन्हैया (जॉनी लीवर) द्वारा लूट लिया जाता है। उसे भिखारी बनाकर हवाई अड्डे पर बमुश्किल बुनियादी कपड़ों में छोड़ दिया जाता है। राजा, राजू बनकर कन्हैया के साथ पीताम्बर के घर जाता है।
वहां पहुंचने पर, पीताम्बर द्वारा उनका खुले हाथों से स्वागत किया जाता है। राजा पीताम्बर और उनकी बेटियों द्वारा लगाई सभी शर्तें मान लेता है। वह ऐसा इसलिये करता है कि जिससे उसे पीताम्बर का विशाल धन मिल सके। कहीं कुछ गलत होने का एहसास होने पर, पीताम्बर राजा से अपनी अन्य तीन बेटियों के लिए तीन दूल्हे भी ढूंढने के लिए कहता है। अन्यथा, कोई शादी नहीं होगी। क्योंकि वह चाहता है कि सभी चार बेटियों की शादी एक ही समय में हो। चारों ने किसी से भी शादी करने से इनकार कर रखा है। ऐसा लगता है कि राजा और कन्हैया के पास कुख्यात अपराधी पप्पू अन्ना (आशीष विद्यार्थी) से छिपने के अलावा बहुत कुछ करने को है।
मुख्य कलाकार
गोविन्दा — राजा
ट्विंकल खन्ना — दुर्गा
कादर ख़ान — धनेश्वरप्रसाद पीताम्बर
अशोक सर्राफ — पी. के. गिरपड़े, राजा के मामा
आशीष विद्यार्थी — पप्पू अन्ना
अली असगर — राजू पटेल
जॉनी लीवर — कन्हैया
रज़ाक ख़ान — फ़िदा हुसैन
संगीत
गीत गायक समीर आदेश श्रीवास्तव जोरू का गुलाम अभिजीत, सुनिधि चौहान 4:35 नीचे फूलों की दुकान सोनू निगम 4:25 तुम्हारे बिना कुछ सोनू निगम, हेमा सरदेसाई 6:21 मेरी नज़र चेहरे से राजेश मिश्रा, जसपिंदर नरूला 4:55 खुला है मेरा पिंजरा कुमार शानू, अलका याज्ञिक 5:08 वो आई लहराई बलखाई सोनू निगम, अलका याज्ञिक 6:31
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0250452 जोरू का गुलाम
श्रेणी:2000 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आदेश श्रीवास्तव द्वारा संगीतबद्ध फिल्में