Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हम तुम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हम तुम‎ हम-तुम‎-का-पोस्टर.jpg हम तुम‎ का पोस्टर कुणाल कोहली आदित्य चोपड़ा कुणाल कोहली सिद्धार्थ आनन्द सैफ़ अली ख़ानरानी मुखर्जीऋषि कपूरकिरन खेररति अग्निहोत्रीअभिषेक बच्चनजिमी शेरगिलशहनाज़ ट्रेज़रीवाला जतिन-ललित सुनील पटेल रितेश सोनी यश राज फ़िल्म्स 28 मई, 2004 142 मिनट भारत हिन्दी हम तुम सन् 2004 की कुणाल कोहली द्वारा निर्देशित हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा द्वारा यश राज फ़िल्म्स बैनर के तहत इसे निर्मित किया गया। फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं को सैफ अली खान और रानी मुखर्जी द्वारा निभाया गया है। जारी होने पर फिल्म सफल रही थी और इसने कई पुरस्कार जीते थे। संक्षेप करन (सैफ अली खान) एक कार्टूनिस्ट और उसके खुद के अनुसार महिलाओं का चहेता है। "हम तुम" नामक उसकी दैनिक कॉमिक में लड़की / लड़का व्यवहार की लड़ाई दिखाई जाती है। दिल्ली से न्यूयॉर्क के एक विमान पर, वह रिया (रानी मुखर्जी) से मिलता है, जो उसमें रूचि नहीं रखती। जब एम्सटर्डम में विमन रुकता है, तो वह शहर करन के साथ घूमने को तैयार होती है। करन जल्द ही जान जाता है कि रिया और उसकी सोच में बहुत फर्क है। लेकिन वह हार नहीं मानता। वह अपने टूर को एक अनचाहे चुंबन के साथ समाप्त करता है। अपमानित होकर रिया उसे थप्पड़ मारती है और चली जाती है, लेकिन करन जोर देता है कि वे दोबारा मिलेंगे। कुछ महीनों के बाद वह न्यूयॉर्क में एक पार्क में उसे देखता है और वहाँ अपनी प्रेमिका (शहनाज़ ट्रेज़रीवाला) के साथ भखेड़ा खड़ा करता है। वह रिया के बचपन की दोस्त निकलती है और उसके साथ रिश्ता खत्म करती है। तीन साल बाद, करन अपनी मां एक शादी को कराने में मदद कर रहा है। वो शादी रिया की निकलती है। रिया समीर (अभिषेक बच्चन) से शादी कर रही हैं। वे फिर से झगड़ते हैं, लेकिन इस बार वे खुशी से विदा लेते हैं। सालों बाद पेरिस में, करन अपने पिता (ऋषि कपूर) के पास जाता है। वहाँ उसे रिया मिलती है। उसे रिया की मां (किरन खेर) से पता चलता है कि समीर की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। वह रिया के जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को पुनः प्राप्त करने में मदद करने के लिए तैयार होता है। करन मुंबई लौट आता है और तीन महीने बाद रिया और उसकी मां भी यात्रा करते हैं। वह रिया की मां के साथ मिलकर अपने शर्मीले दोस्त मिहिर (जिमी शेरगिल) और रिया को एक करने की कोशिश करता है। लेकिन आखिरकार मिहिर करण की दोस्त डायना (ईशा कोपिकर) के साथ प्यार में पड़ता है और वे सगाई करते हैं। सगाई की रात पर रिया को साजिश के बारे में डायना से पता चलता है और वे करण से नाराज हो जाती है। मिहिर रिया को करण और उसके प्यार का एहसास करता है। उस रात रिया और करण शारीरिक सबंध बना लेते हैं। करन इसे गलती मानता है और रिया से शादी करने के लिए कहता है। क्योंकि उसे लगता है कि उसने उसका फायदा उठाया है और शादी वह गलती को सुधार देगी। रिया परेशान हो जाती है, क्योंकि उसने उसको गलती नहीं माना। उसे पता चलता है कि वह उससे प्यार करती है लेकिन करन को बताती है कि उन्हें गलत कारणों से शादी करके एक और गलती नहीं करनी चाहिए। रिया उसे छोड़ देती है क्योंकि करन अपनी भ्रमित भावनाओं को उसके लिए प्यार के बजाय अपराध के रूप में पेश करता है। करन अपनी गलती को समझता है और उसे खोजता है। एक साल बाद करन का कार्टून हम तुम हिट हो जाता है और वह हम और तुम के बारे में एक किताब लिखता है। असल में कहानी रिया के साथ उसके प्यारे पर आधारित है। रिया उस पुस्तक को पढ़ती है और उसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाती है। करन और रिया फिर से मिलते हैं। करन उसके लिए अपना प्यार स्वीकार करता है और वे शादी करते हैं। मुख्य कलाकार सैफ अली खान - करन कपूर रानी मुखर्जी - रिया प्रकाश किरन खेर - परमिंदर "बॉबी" प्रकाश रति अग्निहोत्री - करन की मां अंजू कपूर ऋषि कपूर - करन के पिता अर्जुन कपूर जिमी शेरगिल - मिहिर वोरा अभिषेक बच्चन - समीर ईशा कोपिकर - डायना फर्नांडीस शहनाज़ ट्रेज़रीवाला - शालिनी, करण की प्रेमिका संगीत गीत गायक प्रसून जोशी जतिन-ललित लड़की क्यों शान, अलका याज्ञनिक 6:18 चक दे सोनू निगम, साधना सरगम 5:46 हम तुम बाबुल सुप्रियो, अलका याज्ञनिक 5:29 गोरे गोरे अलका याज्ञनिक 4:57 यारा यारा उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 4:44 हम तुम (वाद्य) वाद्य संगीत 3:26 मेरे दिल विच हम तुम रिशी रिच, वेरोनिका, जग्गी डी 3:38 नामांकन और पुरस्कार |- | rowspan="7"|2005 | रानी मुखर्जी | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार | |- | कुणाल कोहली | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार | |- | सैफ अली खान | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार | |- | अलका याज्ञनिक ("हम तुम") | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार | |- | यश राज फिल्म्स | फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार | |- | रानी मुखर्जी | आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार | |- | सैफ अली खान | राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार | |} बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:2004 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:जतिन–ललित द्वारा संगीतबद्ध फिल्में