Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साबरमती नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साबरमती नदी Sabarmati Riverસાબરમતી નદી Sabarmati Riverfront.jpg अहमदाबाद, गुजरात में साबरमती नदी Sabarmati_River_Basin.jpg 250 साबरमती नदी का जलसम्भर मनचित्र देश राज्य गुजरात, राजस्थान नगर अहमदाबाद, गाँधीनगर 371 km mi onSabarmati Basin 2014 Government of India Ministry of Water Resources https://archive.org/details/SabarmatiBasin 3 May 2019 120 m3/s cuft/s on अहमदाबादSabarmati Basin Station: Ahmedabad UNH/GRDC http://www.compositerunoff.sr.unh.edu/html/Polygons/P2853050.html https://web.archive.org/web/20131004235451/http:/www.compositerunoff.sr.unh.edu/html/Polygons/P2853050.html 4 October 2013 live 0 m3/s cuft/s on 33 m3/s cuft/s on 484 m3/s cuft/s on अरावली पर्वतमाला उदयपुर ज़िला, राजस्थान 782 m on खम्भात की खाड़ी गुजरात 30,680 km2 वाकल नदी, हरनाव नदी, मधुमती नदी, हाथमती नदी, वात्रक नदी सेइ नदी साबरमती नदी (Sabarmati River) भारत की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का उद्गम राजस्थान के उदयपुर ज़िले में अरावली पर्वतमाला से होता है, और फिर राजस्थान और गुजरात में दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बहते हुए ३७१ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यह अरब सागर की खम्भात की खाड़ी में विलय हो जाती है। नदी की लम्बाई राजस्थान में ४८ किलोमीटर, और गुजरात में ३२३ किलोमीटर है। साबरमती गुजरात की प्रमुख नदी है; इसके तट पर राज्य के अहमदाबाद और गांधीनगर जैसे प्रमुख नगर बसे हैं, और धरोई बाँध योजना द्वारा साबरमती नदी के जल का प्रयोग गुजरात में सिंचाई और विद्युत् उत्पादन के लिए होता है।Singh, Dhruv Sen, ed. (2018). The Indian rivers : scientific and socio-economic aspects. Springer Nature Singapore. p. 466. प्रवाह साबरमती नदी का उद्गम राजस्थान के उदयपुर जिले में अरावली श्रंखला के दक्षिण भाग मे स्थित ढेबर झील से होता है। यह राजस्थान के उदयपुर, और गुजरात के साबरकांठा,मेहसाना,गांधीनगर, अहमदाबाद और आनंद जिलों से होकर दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बहती है, और ३७१ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यह अरब सागर की खंभात की खाड़ी में गिर जाती है। साबरमती पश्चिम की ओर बहने वाली भारत की प्रमुख नदियों में एक है। इसकी कुल लंबाई ३७१ किलोमीटर है, जिसमें से ४८ किलोमीटर राजस्थान में, और गुजरात ३२३ किलोमीटर में है।http://www.cwc.nic.in/regionaloffices/ntbo/Water%20Year%20Book/WYB-mahi-2011-12.pdf Water Year Book 2011-12: Mahi, Sabarmati & Other West Flowing Rivers Central Water Commission 2012 Gandhinagar 14 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20170303122932/http://www.cwc.nic.in/regionaloffices/ntbo/Water%20Year%20Book/WYB-mahi-2011-12.pdf 3 मार्च 2017 dead इतिहास left|अंगूठाकार|अहमदाबाद से बहती साबरमती (१७५२) पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव एक बार देवी गंगा को गुजरात लेकर आये थे, और इससे ही साबरमती नदी का जन्म हुआ। सबरमती नदी का प्राचीन नाम भोगवा है। गुजरात की वाणिज्यिक और राजनीतिक राजधानियाँ; अहमदाबाद और गांधीनगर साबरमती नदी के तट पर ही बसाए गए थे।The sacrificial maiden river 2 September 2002 The Times of India http://timesofindia.indiatimes.com/ahmedabad-times/The-sacrificial-maiden-river/articleshow/20998055.cms https://web.archive.org/web/20160306203308/http://timesofindia.indiatimes.com/ahmedabad-times/The-sacrificial-maiden-river/articleshow/20998055.cms 6 मार्च 2016 live 30 मई 2018 एक कथा यह भी है कि गुजरात सल्तनत के सुल्तान अहमद शाह ने एक बार साबरमती के तट पर विश्राम करते हुए एक खरगोश को एक कुत्ते का पीछा करते हुए देखा। उस खरगोश के साहस से प्रेरित होकर ही १४११ में उन्होंने इस स्थल पर अहमदाबाद की स्थापना करी थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी ने इसी नदी के तट पर साबरमती आश्रम की स्थापना कर उसे अपने घर के रूप में प्रयोग किया था।Sabarmati Ashram History http://www.gandhiashramsabarmati.org/index.php/en/about-gandhi-ashram/history 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20181215171954/https://www.gandhiashramsabarmati.org/index.php/en/about-gandhi-ashram/history 15 दिसंबर 2018 dead अपवाह तन्त्र thumb|262px|रात्रिकाल में साबरमती पर बने एक पुल का दृश्य साबरमती बेसिन की अधिकतम लंबाई ३०० किलोमीटर, और अधिकतम चौड़ाई १०५ किलोमीटर है। बेसिन का कुल पकड़ क्षेत्र २१,६७४ वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से ४१२४ वर्ग किलोमीटर राजस्थान राज्य में स्थित है, और शेष १८,५५० वर्ग किलोमीटर गुजरात में है।http://envfor.nic.in/nrcd/NRCD/Sabarmati.htm Sabarmati River, INDIA National River Conservation Directorate 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20120227034838/http://envfor.nic.in/nrcd/NRCD/Sabarmati.htm 27 फ़रवरी 2012 dead साबरमती बेसिन में औसत वार्षिक जल उपलब्धता ३०८ एम३ प्रति कैपिटा है, जो राष्ट्रीय औसत १,५४५ एम३ प्रति कैपिटा से काफी कम है।http://www.indiaenvironmentportal.org.in/files/file/IHD2016_final.pdf Integrated Hydrological Data Book Central Water Commission 2016 New Delhi 1 30 मई 2018 https://web.archive.org/web/20170307123825/http://www.indiaenvironmentportal.org.in/files/file/IHD2016_final.pdf 7 मार्च 2017 live साबरमती नदी बेसिन राजस्थान के मध्य-दक्षिणी भाग में स्थित है। इसके पूर्व में बनास और माही बेसिन, उत्तर में लूनी बेसिन और इसके पश्चिम में पश्चिमी बनास बेसिन हैं। इसकी दक्षिणी सीमा गुजरात राज्य के साथ लगती है। साबरमती नदी बेसिन उदयपुर, सिरोही, पाली और डुंगरपुर जिलों के हिस्सों तक फैला हुआ है। ऑर्थोग्राफिक रूप से, बेसिन का पश्चिमी हिस्सा अरावली रेंज से संबंधित पहाड़ी इलाके द्वारा चिह्नित किया जाता है। पहाड़ियों के पूर्व में एक संकीर्ण जलीय मैदान है जो एक सभ्य पूर्व की ढलान के साथ है। 1000px|अंगूठाकार|center|साबरमती रिवरफ्रंट, अहमदाबाद का दृश्य सहायक नदियां साबरमती की मुख्य सहायक नदियां निम्न हैं: सेई नदी वाकल नदी वतक नदी शेही नदी हरनाव नदी गुईई नदी हथमती नदी मेसवा नदी मझम नदी खारी नदी मोहर नदी इन्हें भी देखें वात्रक नदी हाथमती नदी खम्भात की खाड़ी सन्दर्भ श्रेणी:गुजरात की नदियाँ श्रेणी:राजस्थान की नदियाँ श्रेणी:अहमदाबाद का भूगोल *