411 REFERENCE · Wikipedia
पैलस परिवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|क्षुद्रग्रह घेरे में पैलसी क्षुद्रग्रहों की स्थिति व उनकी बनावट
पैलस परिवार (Pallas family) क्षुद्रग्रह घेरे के मध्यम भाग में मिलने वाले बी-श्रेणी क्षुद्रग्रहों का एक क्षुद्रग्रह परिवार है। इस परिवार का नाम २ पैलस नामक भीमकाय क्षुद्रग्रह पर पड़ा है। २ पैलस का औसत व्यास (डायामीटर) ५५० किमी है लकिन बाक़ी पैलसी क्षुद्रग्रहों का आकार इससे काफ़ी कम है। २ पैलस के बाद २२ किमी के आकार वाला ५२२२ इयोफ़ (5222 Ioffe) इस परिवार का दूसरा सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह है। पैलसी क्षुद्रग्रह पृथ्वी के परिक्रमा कक्षा के समतल से काफ़ी अधिक कक्षीय झुकाव रखते हैं।A. Lemaitre & A. Morbidelli, Proper elements for highly inclined asteroidal orbits, Celestial Mechanics and Dynamical Astronomy, Vol. 60, pp. 29 (1994).
इन्हें भी देखें
२ पैलस
बी-श्रेणी क्षुद्रग्रह
क्षुद्रग्रह
क्षुद्रग्रह परिवार
क्षुद्रग्रह घेरा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पैलसी क्षुद्रग्रह
श्रेणी:क्षुद्रग्रह समूह और परिवार