411 REFERENCE · Wikipedia
गोरी गंगा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोरी गंगा Gori Ganga GoriValley.jpg 300px गोरी नदी की घाटी और हंसलिंग पर्वत India Uttarakhand देश राज्य उत्तराखण्ड मण्डल कुमाऊँ मण्डल ज़िले पिथौरागढ़ ज़िला मिलाम हिमानी काली नदी जौलजीबी, पिथौरागढ़ ज़िला, उत्तराखण्ड 29.750 N 80.376 E inline, title
गोरी गंगा (Gori Ganga) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ़ ज़िले की मुनस्यारी तहसील में बहने वाले एक नदी है। इसका मुख्य स्रोत नन्दा देवी से पूर्वोत्तर में स्थित मिलाम हिमानी और पंचाचूली पर्वतों के पश्चिमी मुख पर स्थित प्युनशनि हिमानी तथा उत्तरी और दक्षिणी बलाती हिमानियाँ हैं। गोरी गंगा जौलजीबी के समीप काली नदी में विलय हो जाती है।Garhwal-Himalaya-Ost, 1:150,000 scale topographic map, prepared in 1992 by Ernst Huber for the Swiss Foundation for Alpine Research, based on maps of the Survey of India.
सहायक नदियां
निम्नलिखित नदियां गोरी नदी से जुड़ती हैंTheophilus, E (2002). A Biodiversity Log And Strategy Input, Document For The Gori River Basin, Western Himalaya Ecoregion District Pithoragarh, Uttaranchal, A Sub-State Process Under The National Biodiversity Strategy And Action Plan India. Et Al. Anand, Gujarat: Foundation For Ecological Security. -
पांछू गाड़ - पांछू / गणघर में दाईं ओर से।
बुर्फु गाड़ - बुर्फु में बाईं ओर से।
ल्वा गाड़ - मार्तोली में दाईं ओर से।
पोटिंग गाड़ - बोग्दयार में दाईं ओर से।
रालम गाड़ - रसप्याबगड़ में बाईं ओर से।
जिमिया गाड़ - जिम्मीघाट में दाईं ओर से।
सुरिंग गाड़ - सुरिंग घाट में दाईं ओर से।
मदकनी/मदकन्या - मदकोट में बाईं ओर से।
घोसी गाड़ - बारम में बाईं ओर से।
रौंतीस - गर्जिया में दाईं ओर से।
इन्हें भी देखें
पिथौरागढ़ ज़िला
मिलाम हिमानी
काली नदी, उत्तराखण्ड
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड की नदियाँ
श्रेणी:पिथौरागढ़ ज़िले का भूगोल