411 REFERENCE · Wikipedia
हामिद मीर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हामिद मीर حامد مير Hamid Mir.jpg yes 1966 07 23 लाहौर, पाकिस्तान मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर, पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर पत्रकार जियो न्यूज़ में संपादक 1 पुत्र, 1 पुत्री पाकिस्तानी पंजाबी इस्लाम 30 वर्ष की आयु में किसी राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र का संपादक बनना, ओसामा बिन लादेन का तीन बार इण्टरव्यू, फिलिस्तीन, इराक़, अफ़ग़ानिस्तान, लेबनान, चेचेन्या, बोस्निया, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, तथा श्रीलंका में युद्ध की कवरेज
हामिद मीर (حامد مير) पाकिस्तान के एक प्रमुख पत्रकार, समाचार एंकर, आतंकवाद विशेषज्ञ और सुरक्षा विश्लेषक हैं। वे जियो टीवी से संपादक हैं तथा राजनीतिक टॉक शो कैपिटल टॉक ऑन जियो टीवी की मेजबानी करते हैं। http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/senior-pakistani-journalist-hamid-mir-shot-at-in-karachi-geo-tv-reported-/articleshow/33964751.cms पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर पर जानलेवा हमला नवभारत टाईम्स 19 अप्रैल 2014 21 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140422234515/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/senior-pakistani-journalist-hamid-mir-shot-at-in-karachi-geo-tv-reported-/articleshow/33964751.cms 22 अप्रैल 2014 live इनको पाकिस्तान के मुक्त पत्रकारों में से एक माना जाता है, जियो टीवी एक अर्से से चले आ रहे अख़बार जंग का टीवी चैनल है। सन् २०११ में तालिबान की धमकी के बाद इनका बयान प्रसिद्ध हुआ था कि वो उनसे मिलने सिर्फ़ एक क़लम लेकर आएंगे। इन्होने ओसामा बिन लादेन, कोलिन पॉवेल और लाल कृष्ण आडवाणी का साक्षात्कार लिया हैं।
जानलेवा हमला
19 अप्रैल 2014 को कराची एयरपोर्ट से जियो न्यूज के दफ्तर जाते समय बाइकसवार हमलावरों ने मीर की कार पर गोलियां दागीं। मीर के ड्राइवर ने बहादुरी दिखाते हुए कार भगा दी। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, मीर पर छह गोलियां चलाई गई थीं। हालांकि सर्जरी के दौरान मीर के शरीर से तीन गोलियां निकाल ली गई, लेकिन अब भी तीन उनके शरीर में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हामिद मीर खतरे से बाहर हैं। अद्यतन-21 अप्रैल 2014 http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/Hamid-was-killed-on-6-bullets-a-judicial-inquiry-commission/articleshow/34015143.cms हामिद को मारी थीं 6 गोलियां, न्यायिक आयोग करेगा जांच नवभारत टाईम्स 21 अप्रैल 2014 21 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140423003023/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/pakistan/Hamid-was-killed-on-6-bullets-a-judicial-inquiry-commission/articleshow/34015143.cms 23 अप्रैल 2014 liveपाक: हामिद मीर की तरह खुश किस्मत नहीं थे शहज़ाद http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/04/140425_pakistan_attack_hamid_mir_ap.shtml मुकेश अधिकारी बीबीसी मॉनीटरिंग २८ अप्रैल २०१४ २६ अप्रैल २०१४ https://web.archive.org/web/20140428181314/http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/04/140425_pakistan_attack_hamid_mir_ap.shtml 28 अप्रैल 2014 live पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस हमले की न्यायिक जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित करने का तथा हमलावरों को पकड़वाने पर 1 करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की।
इससे पहले 2012 में भी इस्लामाबाद में भी हामिद पर हमले की साजिश रची गई थी। उस समय उनकी कार के नीचे बम लगाया गया था जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया था।
उपलब्धियाँ
thumb|ओसामा बिन लादेन का इण्टरव्यू लेते हुए हामिद मीर
30 वर्ष की आयु में किसी राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र का संपादक बनना,
ओसामा बिन लादेन का तीन बार इण्टरव्यू,
फिलिस्तीन, इराक़, अफ़ग़ानिस्तान, लेबनान, चेचेन्या, बोस्निया, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर, तथा श्रीलंका में युद्ध की कवरेज
सन्दर्भ
श्रेणी:पाकिस्तानी लेखक
श्रेणी:पाकिस्तानी पत्रकार
श्रेणी:1966 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग