Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

किम्बरली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

किम्बरली Kimberley किम्बरली South Africa दक्षिण अफ़्रीका में स्थिति 28 44 31 S 24 46 19 E उत्तरी केप प्रान्त, दक्षिण अफ़्रीका २,२५,१६० (अनुमानित) २०११ आफ़्रीकान्स ४३.२%, त्स्वाना ३५.८%, अंग्रेज़ी ८.७%, ख़ोसा ६.०% किम्बरली दक्षिण अफ़्रीका के उत्तरी केप प्रान्त की राजधानी है।Roberts, Brian. 1976. Kimberley, turbulent city. Cape Town: David Philip pp 45-49 यह वाल नदी और आरेंज नदी के संगमस्थल से ११० किमी पूर्व में स्थित है। किम्बरली ऐतिहासिक रूप से हीरे के खनन के लिये प्रसिद्ध है।Chilvers, Henry (1939). The Story of De Beers. Cassell. pp. 23–24. सन् १८६६ यहाँ हीरे मिलने के बाद इस नगर का विकास तेज़ी से हुआ। १८८१ में यहाँ दक्षिण अफ़्रीका का पहला शेयर बाज़ार खोला गया और १८८२ में यह विश्व के दक्षिणी गोलार्ध का सड़को पर विद्युत प्रकाश लगाने वाला पहला शहर बन गया।Morris, Michael; Linnegar, John (2004). Every Step of the Way. Human Sciences Research Council. ISBN 0-7969-2061-3.Christie, Renfrew (1984). Electricity, Industry and Class in South Africa. London: The Macmillan Press Ltd. pp. 5–6. किम्बरली का बड़ा गड्ढा १८६६ में किम्बरली के समीप नदी के किनारे एक हीरा पाया गया, और फिर कुछ समय बाद यहाँ के एक कोल्सबर्ग कोप्ये (Colesberg Kopje) नामक टीले पर कई हीरे मिले। यह ख़बर तेज़ी से फैली और हज़ारों लोग अपना भाग्य आज़माने कुदालों और फावड़ों के साथ टीले पर टूट पड़े। हीरे निकलते रहे और देखते-ही-देखते पहले तो टीला ध्वस्त हो गया और फिर वहाँ एक गड्ढा बनने लगा। यह गड्ढा औपचारिक रूप से 'किम्बरली खान' (Kimberley Mine) और अनौपचारिक रूप से 'बड़ा गड्ढा' (Big Hole) कहलाने लगा। १८७१ से १९१४ तक यहाँ से २,७२२ किलोग्राम हीरे निकाले जा चुके थे। गड्ढा लगभग २४० मीटर गहरा बन चुका था लेकिन उसमें मलबा भरने से २१५ मीटर हो गया। समय के साथ इसमें ४० मीटर (१३० फ़ुट) पानी भर जाने से अब पानी के ऊपर यह १७५ मीटर दिखता है। यह बिना मशीनों के खोदा गया विश्व का पहला या दूसरा सबसे गहरा गड्ढा है।Hannatjie van der Merwe (20 May 2005). "Big Hole loses claim to fame". News24. Retrieved 2008-10-21. किम्बरली के कुछ दृश्य इन्हें भी देखें उत्तरी केप प्रान्त बाहरी कड़ियाँ किम्बरली का बड़ा गड्ढा, यू-ट्यूब पर एक दर्शन सन्दर्भ श्रेणी:उत्तरी केप प्रान्त श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका के नगर श्रेणी:वाल नदी