411 REFERENCE · Wikipedia
प्रावस्था
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
200px|thumb|right|एक जार में रखा जल तथा तेल का मिश्रण 'द्रव' अवस्था में है किन्तु इसकी दो पूर्नतः भिन्न प्रास्थाएँ हैं।
भौतिक विज्ञानों में प्रावस्था (phase) से तात्पर्य किसी ऊष्मागतिकीय प्रणाली के उस प्रक्षेत्र से है जिसमें पदार्थ के सभी भौतिक गुण अपरिवर्तित रहते हैं। घनत्व, परावर्तन गुणांक, रासायनिक संरचना आदि भौतिक गुणों के अन्तर्गत आते हैं।
प्रावस्था और अवस्था में अन्तर
कभी-कभी 'पदार्थ की अवस्था' (state of matter) को भी 'पदार्थ की प्रावस्था' (phase) के समानार्थी की तरह प्रयोग कर दिया जाता है। दोनों में बहुत कुछ समानता है किन्तु दोनों एक नहीं हैं। 'प्रावस्था', 'अवस्था' की अपेक्षा अधिक व्यापक (general) कांसेप्ट है।
एक उदाहरण से यह बात स्पष्ट हो जायेगी - किसी बर्तन में दो द्रव भरे हैं जो परस्पर अमिश्र हैं (जैसे पानी और तेल)। वर्तन में रखा पदार्थ 'द्रव' अवस्था वाला है ; किन्तु उसमें दो प्रावस्थाएं हैं क्योंकि पानी का घनत्व एवं अन्य गुण तेल से भिन्न हैं।
इन्हें भी देखें
प्रावस्था संक्रमण
बाहरी कड़ियाँ
French physicists find a solution that reversibly solidifies with a rise in temperature – α-cyclodextrin, water, and 4-methylpyridine
श्रेणी:पदार्थ प्रावस्थाएँ
श्रेणी:रासायनिक इंजीनियरी