411 REFERENCE · Wikipedia
सरिय्या कुर्ज बिन जाबिर फ़हरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सरिय्या कुर्ज बिन जाबिर फ़हरी रज़ि० फरवरी 628AD, 10वाँ महीना 6AH मदीना *लुटेरे पकड़े गए और सूली पर चढ़ाए गएhttps://books.google.com/books?id=lb-mAXOrxyIC&pg=PA229 Encyclopaedia of Islam 17 December 2014The sealed nectar: biography of the Noble Prophet https://books.google.com/books?id=r_80rJHIaOMC&pg=PA396 Saifur Rahman Al Mubarakpuri 2005 Darussalam Publications 396 (online) :en:Kurz ibn Jabir Al-Fihri अनजान 30 8 1 मारा गया 8 मारे गएThe sealed nectar: biography of the Noble Prophet https://books.google.com/books?id=r_80rJHIaOMC&pg=PA396 Saifur Rahman Al Mubarakpuri 2005 Darussalam Publications 396 (online) मुहम्मद की सैन्य उपलब्धियाँ
सरिय्या कुर्ज बिन जाबिर फ़हरी रज़ि० या सरिय्या उरनिय्यनि (अंग्रेज़ी: Expedition of Kurz bin Jabir Al-Fihri
यह सैन्य अभियान फरवरी 628AD, इस्लामी कैलेंडर के 6AH के 10वें महीने में हुआ। हमला आठ लुटेरों पर निर्देशित था जिन्होंने एक मुसलमान को मार डाला था। मुसलमानों ने लुटेरों को पकड़ लिया और उन्हें सूली पर चढ़ा दिया (इस्लामिक स्रोतों के अनुसार)। इस घटना में कुरआन की आयत (क़ुरआन) 5:33 धरती पर फसाद और शरारत फैलाने वालों की सजा के बारे में पता चला था।
पृष्ठभूमि
इस्लाम के विद्वान सफिउर्रहमान मुबारकपुरी लिखते हैं कि
यह सरिय्या शव्वाल सन् 06 हि० में सहाबा हज़रत कुर्ज बिन जाबिर फ़हरी रजि० की कियादत में भेजा गया। इस की वजह यह है कि उकल और उरैना के कछ लोगों ने मदीना आ कर इस्लाम जाहिर किया और मदीना ही में ठहर गये, लेकिन इनको मदीना की जलवायु रास न आयी और नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने इन्हें कुछ ऊंटों के साथ चरगाह भेज दिया और हुक्म दिया कि ऊंटों का दूध और पेशाब पिएं। जब ये लोग तन्दुरुस्त हो गए तो अल्लाह के रसूल सल्लल्लाह अलैहि व सललम के चरवाहे को कत्ल कर दिया और ऊंटों को हांक ले गए और इस्लाम अपनाने के बाद अब फिर कुफ्र अपना लिया, इसलिए अल्लाह के रसूल मुहम्मद सल्लल्लाहु अलेहि व सल्लम ने उनकी खोज के लिए कुर्ज बिन जाबिर फहरी रजि० को बीस सहाबा रजि० के साथ रवाना फुरमाया और यह दुआ फरमाई कि ऐ अल्लाह उरनियों पर रास्ता अंधा कर दे और कंगन से भी ज़्यादा तंग बना दे। अल्लाह ने यह दुआ कुबूल फरमाई, उन पर रास्ता अंधा कर दिया, चुनांचे वे पकड़ लिए गए और उन्होंने मुसलमान चरवाहों के साथ जो कुछ किया था, उस के किस और बदले के तौर पर उन के हाथ पांव काट दिए गए, आंखों में सलाइयां फेरी गयीं और उन्हें हर्रा के एक कोने में छोड़ दिया गया, जहां वह जमीन कुरेदते-कुरेदते अपने नतीजे को पहुंच गए (अर्थात मर)। उन की यह घटना सहीह बुखारी वगैरह में हजरत अनस रजि० ई से रिवायत की गयी है।[बुखारी 2/602 वगैरह]सफिउर्रहमान मुबारकपुरी पुस्तक अर्रहीकुल मख़तूम (सीरत नबवी ) सरिय्या उरनिय्यनि https://archive.org/details/offlinedeeniapp_20210707_1905/Ar%20Raheequl%20Makhtoom%20Seerate%20Nabi/page/n655/mode/2up 13 दिसम्बर 2022 675
संबंधित आयते कुरआन
जो लोग अल्लाह और उसके रसूल से लड़ते है और धरती के लिए बिगाड़ पैदा करने के लिए दौड़-धूप करते है, उनका बदला तो बस यही है कि बुरी तरह से क़त्ल किए जाए या सूली पर चढ़ाए जाएँ या उनके हाथ-पाँव विपरीत दिशाओं में काट डाले जाएँ या उन्हें देश से निष्कासित कर दिया जाए। यह अपमान और तिरस्कार उनके लिए दुनिया में है और आख़िरत में उनके लिए बड़ी यातना है(आयत (क़ुरआन)5:33) https://tanzil.net/#trans/hi.farooq/5:33
सराया और ग़ज़वात
अंगूठाकार|
अरबी शब्द ग़ज़वा Ghazwa https://en.wiktionary.org/wiki/ghazwa इस्लाम के पैग़ंबर के उन अभियानों को कहते हैं जिन मुहिम या लड़ाईयों में उन्होंने शरीक होकर नेतृत्व किया,इसका बहुवचन है गज़वात, जिन मुहिम में किसी सहाबा को ज़िम्मेदार बनाकर भेजा और स्वयं नेतृत्व करते रहे उन अभियानों को सरियाह(सरिय्या) या सिरया कहते हैं, इसका बहुवचन सराया है।siryah https://en.wiktionary.org/wiki/siryah#English
ग़ज़वात और सराया की तफसील, पुस्तक: मर्दाने अरब, पृष्ट ६२] https://archive.org/details/mardane-arab-hindi-volume-no.-1/page/n32/mode/1up
इन्हें भी देखें
वादियुल क़ुरा का तीसरा अभियान
ख़ालिद बिन वलीद
मुहम्मद की सैन्य उपलब्धियाँ
मुहम्मद के अभियानों की सूची
ग़ज़वा ए दूमतुल जन्दल
सन्दर्भ
श्रेणी:मुहम्मद
श्रेणी:इस्लाम
श्रेणी:इस्लाम का इतिहास
श्रेणी:अरब इतिहास
श्रेणी:मुस्लिम विजय
बाहरी कड़ियाँ
Ar Raheeq Al Makhtum – The Sealed Nectar ( Biography Of The Noble Prophet)
अर्रहीकुल मख़तूम (सीरत नबवी ), पैगंबर की जीवनी (प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित पुस्तक), हिंदी (Pdf)