411 REFERENCE · Wikipedia
आखलौर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आखलौर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले की सदर तहसील में स्थित एक गाँव है। इस स्थान में अखिलेश्वर महादेव मन्दिर है, यह मन्दिर बेहद प्राचीन है, स्थापत्य शैली के आधार पर इस मन्दिर की तिथि 12 वीं 13 वीं शताब्दी निर्धारित किया जा सकता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार अखिलेश्वर महादेव के नाम से ही इस स्थान का नाम आखलौर पड़ा है। इस मन्दिर में असंख्य श्रद्धालु सावन माह में अखिलेश्वर महादेव को अभिषेक करते हैं और सावन माह के दौरान मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
जनसंख्या
वर्ष 2011 के जनगणना आँकड़ोंhttp://www.census2011.co.in/data/village/110832-akhlor-uttar-pradesh.html के अनुसार यहाँ की कुल जनसंख्या 2,737 थी जिसमें 1,442 पुरुष और 1,295 महिलायें थीं। आकेली में साक्षरता दर 74.25% है जो उत्तर प्रदेश राज्य की औसत साक्षरता 67.68% से कम है। यहाँ मानव लिंगानुपात 898 है जो उत्तर प्रदेश के औसत 912 से अधिक है; 6 वर्ष से कम आयु वर्ग में लिंगानुपात 782 दर्ज किया गया था।
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव