411 REFERENCE · Wikipedia
गूगूश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गूगूश (फ़ारसी: گوگوش, Googoosh), जिनका असली नाम फ़ाएग़ेह आतशीन (फ़ारसी: فائقه آتشین, Faegheh Atashin) है, एक प्रसिद्ध ईरानी गायिका व अभिनेत्री हैं। वे ईरानी पॉप संगीत में अपने दिए योगदानों के लिए जानी जाती हैं लेकिन उन्होनें १९५०-१९८० काल में कई ईरानी फ़िल्मों में भी अदाकारी की थी। वे ईरान और मध्य एशिया की सबसे मशहूर गायिका मानी जाती हैं और इस पूरे प्रदेश में अफ़ग़ानिस्तान तक उनकी ख्याति फैली हुई है। १९७९ की ईरानी क्रान्ती के बाद महिला गायिकाओं पर पाबंदी लग गई थी लेकिन उन्होनें फिर भी ईरान न छोड़ा, हालांकि उसके बाद वहाँ प्रदर्शन करना बंद कर दिया। इसके बावजूद उनकी प्रसिद्धी बढ़ती रही है। वर्तमान में वे 'गूगूश म्यूज़िक अकैडमी' नामक फ़ारसी भाषा का टेलिविज़न संगीत मुक़ाबला चलाती हैं। मूल रूप से उनका परिवार अज़रबैजान से था।
== इन्हें भी देखें ==
फ़ारसी
== सन्दर्भ ==