Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंडमान सागर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|अंडमान सागर को नीले रंग से दर्शाया गया है अंडमान सागर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व, म्यान्मार के दक्षिण, थाईलैंड के पश्चिम और अंडमान द्वीप समुह के पूर्व में स्थित एक जल संग्रह है। यह हिन्द महासागर का एक भाग है। ये उत्तर से दक्षिण तक लगभग १,२०० किमी और पूर्व से पश्चिम तक लगभग ६५० किमी में फैला हुआ है और इसका कुल भौगोलिक क्षेत्रफल ७,९७,००० वर्ग किमी है। इसकी औसत गहराई ८७० मीटर है और अधिकतम गहराई ३,७७७ मीटर है। अपने दक्षिण पश्चिमी कोने पर अंडमान सागर संकरा होता जाता है और मलाक्का की खाड़ी का निर्माण करता है, जो मलेशिया के मलय प्रायद्वीप और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को अलग करता है। श्रेणी:भारत श्रेणी:म्यान्मार श्रेणी:बंगाल की खाड़ी श्रेणी:हिन्द महासागर के सागर * श्रेणी:एशिया के सागर