411 REFERENCE · Wikipedia
शर्बत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumbnail|250px|right| शर्बत
शर्बत एक पेय है जो पानी और नींबू या फलों के रसों में मसालों तथा अन्य सामग्रियों को मिला कर बनाया जाता है। प्रायः यह शीतलता प्रदान करने के लिए पिया जाता है। भारत तथा पाकिस्तान में शर्बत में मुख्तः पानी, चीनी और नमक के अलावे कुछ मसाले और नींबू के रस की प्रधानता होती है। पर तुर्की, अरब तथा फ़ारस (ईरान) के शर्बत कई फलों के रसों तथा सुगंधित पुष्पों और वनस्पतियों से मिलकर बने होते हैं।
नाम
शर्बत शब्द अरबी भाषा के शब्द शरिबा से आता है जिसका अर्थ है 'पीना'। अरबी भाषा में किसी भी पेय को शरबा कहते हैं। तुर्की तथा फ़ारसी में इसे शेर्बत कहते हैं। भारतीय शब्द शराब भी इसी मूल से आया है। सन् 1867 में 'सेलर्स हैंडबुक' में श्राब शब्द का अर्थ कुछ इस तरह दिया गया था - एक मादक द्रव्य जो समुद्री यात्रियों के लिए कलकत्ता के गंदे इलाकों में बनाया जाता है। भारत में अब घरों-घर कई तरह के शर्बत बनने लगे हैं। प्राचीन समय में लोग हालाकि शर्बत के बारे में तो जानते थे लेकिन उन्हे इसे बनाने के तरीकों के बारे में नहीं मालूम था।
इसी मूल से अंग्रेजी का यूनानी प्रतीत होता शब्द सीरप तथा पुर्तगाली एवं लैटिन के क्रमशः क्ज़ेरोप (xarope) तथा सीरपस (sirupus) शब्द आए हैं।http://www.saudiaramcoworld.com/issue/200505/the.world.s.first.soft.drink.htm दुनिया का सबसे पहला पेय en 4 नवम्बर 2008 https://web.archive.org/web/20141208025033/http://www.saudiaramcoworld.com/issue/200505/the.world.s.first.soft.drink.htm 8 दिसंबर 2014 dead
शर्बत की सूची
शर्बत की अगर बात करें तो शर्बत के कई प्रकार का होता हैं। जैसे-
गुड़ का शर्बत
कच्ची कैरी का नमकीन शर्बत
चंदन का शर्बत
तरबूज का शर्बत
सत्तू का नमकीन शर्बत
पुदीना जलजीरा शर्बत
प्याज का शर्बत
सौंफ का शर्बत
खरबूजा का शर्बत
ब्राम्ही का शर्बत
अंगूर का शर्बत
पपीता कीवी का शर्बत
अनानास और केले का शर्बत
दही का शर्बत
खस का शर्बत
यह भी देखें
शराब
संदर्भ
श्रेणी:अमादक पेय
श्रेणी:फूल के पकवान
श्रेणी:फल के पेय
श्रेणी:अफ़ग़ानी खाना
श्रेणी:बर्मी खाना
श्रेणी:इराक़ी खाना
श्रेणी:कुवैती खाना
श्रेणी:बहरीनी खाना
श्रेणी:उत्तर भारतीय खाना
श्रेणी:नेपाली खाना
श्रेणी:मुग़लाई खाना
श्रेणी:उस्मानी खाना
श्रेणी:बांग्लादेशी पेय
श्रेणी:बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के पेय
श्रेणी:अरब पेय
श्रेणी:अज़रबैजानी पेय
श्रेणी:भारतीय पेय
श्रेणी:पाकिस्तानी पेय
श्रेणी:ईरानी पेय
श्रेणी:फ़िजियाई पेय
श्रेणी:तुर्की पेय
श्रेणी:श्रीलंकाई पेय