Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पट्टदकल्लु मन्दिर परिसर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पट्टदकल सितंबर 2026 पट्टदकल्लु मन्दिर परिसर 200px| विरुपाक्ष मंदिर, द्रविड़ शैली सांकृतिक iii, iv 239 एशिया-प्रशांत 1987 ग्यारहवां http://whc.unesco.org/en/list/239 पट्टदकल्लु भारत के कर्नाटक राज्य में एक पट्टदकल्लु नामक कस्बे में स्थित एक मन्दिर परिसर है जिसमें ७वीं-८वीं शताब्दी में निर्मित कई हिन्दू एवं जैन मन्दिर हैं। यह युनेस्को विश्व धरोहर स्थल है अपने पुरातात्विक महत्व के कारण प्रसिद्ध है। चालुक्य वंश के राजाओं ने सातवीं और आठवीं शताब्दी में यहाँ कई मंदिर बनवाए। एहोल को स्थापत्यकला का विद्यालय माना जाता है, बादामी को महाविद्यालय तो पट्टदकल्लु को विश्वविद्यालय कहा जाता है।http://www.hinduonnet.com/fline/fl2201/stories/20050114000106500.htm द चालुक्यन मैग्नीफीशियेंस ५ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20090510023153/http://www.hinduonnet.com/fline/fl2201/stories/20050114000106500.htm 10 मई 2009 live यहाँ कुल दस मंदिर हैं, जिनमें एक जैन धर्मशाला भी शामिल है। इन्हें घेरे हुए ढेरों चैत्य, पूजा स्थल एवं कई अपूर्ण आधारशिलाएं हैं। यहाँ चार मंदिर द्रविड़ शैली के हैं, चार नागर शैली के हैं एवं पापनाथ मंदिर मिश्रित शैली का है। पट्टदकल्लु को १९८७ में युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।http://www.hinduonnet.com/fline/fl2201/stories/20050114000106500.htm द चालुक्यन मैग्नीफ़ीशियेंस ५ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20090510023153/http://www.hinduonnet.com/fline/fl2201/stories/20050114000106500.htm 10 मई 2009 livehttp://asi.nic.in/asi_monu_whs_pattadakkal.asp वर्ल्ड हैरिटेज साइट्स - पट्टदकल्लु, ग्रुप ऑफ मॉन्युमेंट्स ऐट पट्टदकल्लु (१९८७), कर्नाटक ६ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20170625133639/http://asi.nic.in/asi_monu_whs_pattadakkal.asp 25 जून 2017 livehttp://portal.unesco.org/geography/en/files/10641/12282854465ASI_Dharwad.pdf/ASI%2BDharwad.pdf ग्रुप ऑफ मॉन्युमेंट्स ऐट पट्टदकल्लु ९ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20110604161152/http://portal.unesco.org/geography/en/files/10641/12282854465ASI_Dharwad.pdf/ASI+Dharwad.pdf 4 जून 2011 livehttp://whc.unescoo.org/archive/periodicreporting/apa/cycle01/section2/239.pdf अनुभाग-२, राष्ट्र पार्टी: भारत, प्रोपर्टी नाम: पट्टदकल्लु में स्मारक समूह ९ मार्च २००९ https://web.archive.org/web/20110604121427/http://whc.unesco.org/archive/periodicreporting/apa/cycle01/section2/239.pdf 4 जून 2011 live विरुपाक्ष मंदिर यहाँ का सर्वश्रेष्ठ मंदिर है। इसे महाराज विक्रमादित्य द्वितीय की पत्नी लोकमहादेवी ने ७४५ ई. में अपने पति की कांची के पल्लव वंश पर विजय के स्मारक रूप में बनवाया था। यह मंदिर कांची के कैलाशनाथ मंदिर से बहुत मिलता जुलता है। वही मंदिर इस मंदिर की प्रेरणा है। यही विरुपाक्ष मंदिर एल्लोरा में राष्ट्रकूट वंश द्वारा बनवाये गये कैलाशनाथ मंदिर की प्रेरणा बना। इस मंदिर की शिल्पाकृतियों में कुछ प्रमुख हैं लिंगोद्भव, नटराज, रावाणानुग्रह, उग्रनृसिंह, आदि। इसके अलावा संगमेश्वर मंदिर भी काफी आकर्षक है। यह मंदिर अधूरा है। इसे महाराज विजयादित्य सत्याश्रय ने बनवाया था। यहाँ के काशी विश्वनाथ मंदिर को राष्ट्रकूट वंश ने आठवीं शताब्दी में बनवाया था। निकटस्थ ही मल्लिकार्जुन मंदिर है। इसे विक्रमादित्य की द्वितीय रानी त्रिलोकमहादेवी द्वारा ७४५ ई. में बनवाया गया था। यह विरुपाक्ष मंदिर का एक छोटा प्रतिरूप है। गल्गनाथ मंदिर में भगवान शिव को अंधकासुर का मर्दन करते हुए दिखाया गया है। कदासिद्धेश्वर मंदिर में शिव की त्रिशूल धारी मूर्ति है। जम्बुलिंग मंदिर में शिवलिंग स्थापित है। ये सभी नागर शैली में निर्मित हैं। यहां के जैन मंदिर पट्टदकल्लु-बादामी मार्ग पर स्थित है। ये मयनाखेत के राष्ट्रकूटों द्वारा द्रविड़ शैली में निर्मित हैं। यहां नौवीं शताब्दी के कुछ बहुत ही सुंदर शिल्प के नमूने हैं। इन्हे अमोघवर्षा प्रथम या उसके पुत्र कृष्ण द्वितीय ने बनवाया था। यहां का पापनाथ मंदिर वेसारा शैली में निर्मित है। ६८० ई. में निर्मित यह मंदिर पहले नागर शैली में आरम्भ हुआ था, पर बाद में द्रविड़ शैली में बदला गया। यहां के शिल्प रामायण एवं महाभारत की घटनाओं के बारे में बताते हैं। इस मंदिर में आलमपुर, आंध्र प्रदेश के नवब्रह्म मंदिर की झलक दिखाई देती है। यह मंदिर भी इसी वंश ने बनवाया था। यहाँ के बहुत से शिल्प अवशेष यहाँ बने प्लेन्स के संग्रहालय तथा शिल्प दीर्घा में सुरक्षित रखे हैं। इन संग्रहालयों का अनुरक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करता है। ये भूतनाथ मंदिर मार्ग पर स्थित हैं। इनके अलावा अन्य महत्त्वपूर्ण स्मारकों में, अखण्ड एकाश्म स्तंभ, नागनाथ मंदिर, चंद्रशेखर मंदिर एवं महाकुटेश्वर मंदिर भी हैं, जिनमें अनेक शिलालेख हैं। चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें पट्टदकल्लु बादामी, कर्नाटक ऐहोले मलप्रभा नदी चालुक्य राजवंश बागलकोट ज़िला बाहरी कड़ियाँ पट्टदकल्लु मंदिर भारतीय उपमहाद्वीप में स्थापत्यकला पट्टदकल्लु एवं दक्खिन में अन्य स्थलों के छायाचित्र पट्टदकल्लु जालस्थल भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग के जालस्थल पर पट्टदकल्लु भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग के जालस्थल पर चित्र दीर्घा सन्दर्भ 15 56 45 N 75 49 00 E title source:fiwiki yes श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:बागलकोट ज़िला श्रेणी:भारत के विश्व धरोहर स्थल श्रेणी:बागलकोट ज़िले में हिन्दू मन्दिर श्रेणी:कर्नाटक में पुरातत्व स्थल श्रेणी:बागलकोट ज़िले में पर्यटन आकर्षण