411 REFERENCE · Wikipedia
टेड काज़ीन्स्की
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Ted Kaczynski 2 (cropped).jpg 1996 में गिरफ्तारी के बाद काज़िन्स्की थियोडोर जॉन काज़ीन्स्की 1942 05 22 शिकागो, इलिनॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका 2023 06 10 1942 05 22 डरहम, उत्तरी कैरोलिना, संयुक्त राज्य अमेरिका हार्वर्ड विश्वविद्यालय (बीए) मिशिगन विश्वविद्यालय(एमए,पीएचडी) गणित के प्रोफेसर डेविड काज़ीन्स्की (भाई) Theodore Kaczynski signature.svg समनेर बायरॉन मायर्स (1967)
थिओडोर जॉन काज़ीन्स्की 22 मई, 1942 - 10 जून, 2023), जिसे अनबॉम्बर(विश्वविद्यालय और एयरलाइन बॉम्बर) के रूप में भी जाना जाता है। वे एक अमेरिकी गणितज्ञ और घरेलू आतंकवादीMahan & Griset (2008), p. 132.Haberfeld & von Hassell (2009), p. 40. थे। वे गणित के प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। लेकिन उन्होने आदिम जीवनशैली अपनाने के लिए 1969 में अपना करियर छोड़ दिया। 1978 से 1995 के बीच, कैज़िंस्की ने राष्ट्रव्यापी मेल बमबारी अभियान चलाया जिसमें उन्होंने 3 व्यक्तियों की हत्या कर दी एवं 23 अन्य लोगों को घायल कर दिया। वे ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जिनके बारे में उनका मानना था कि वे आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रहे हैं और प्राकृतिक पर्यावरण के विनाश में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने लगभग 35000 शब्दों का एक घोषणापत्र और सामाजिक आलोचना लिखी, जिसका नाम "औद्योगिक समाज और उसका भविष्य (Industrial Society and Its Future) 1995" था। इस लेख में उन्होंने आधुनिक तकनीक के सभी रूपों का विरोध किया एवं वामपंथी विचारधारा को अस्वीकार किया। उन्होंने इस आलोचना मे सांस्कृतिक आदिमतावाद का समर्थन भी किया और अंततः समाज में बदलाव लाने के लिए हिंसक क्रांतिFleming Sean The Unabomber and the origins of anti-tech radicalism 2022 Journal of Political Ideologies 27 2 2–3 10.1080/13569317.2021.1921940 free 1356-9317 का सुझाव भी दिया।
1971 में काज़ीन्स्की ने लिंकन मोंटाना के पास एक दूरदराज़ इलाके में एक ऐसी जगह केबिन मे रहना शुरू किया, जहाँ न बिजली थी और ना ही बहता हुआ पानी। वहाँ वह समाज से अलग-थलग रहकर जीवन-यापन और आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक कौशल सीखने लगे। अपने केबिन के आसपास के प्राकृतिक जंगलों और वन्य क्षेत्र को नष्ट होते देखकर उनके मन में यह धारणा बनी कि प्रकृति के बीच स्वतंत्र रूप से रहना धीरे-धीरे असंभव होता जा रहा है। इसके बाद उन्होंने औद्योगीकरण और उसके कारण प्रकृति के विनाश का विरोध करने का निर्णय लिया और इसके लिए उन्होंनें आतंकवादी गतिविधियों का सहारा लिया। 1979 में काज़ीन्स्की की जाँच संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के द्वारा की जाने लगी। उनकी गिरफ्तारी 1996 में हुई तब तक यह जाँच संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के इतिहास की सबसे लंबी और सबसे महंगी जाँचों में से एक बन चुकी थी। उनकी पहचान सामने आने से पहले एफबीआई ने इस मामले को (UNABOM) “अनबॉम्ब” (यूनिवर्सिटी और एयरलाइन बॉम्बर) नाम दिया था। इसी मामले के आधार पर मीडिया ने उन्हें "अनबॉम्बर" नाम दिया।
1995 में काज़ीन्स्की ने न्यूयॉर्क टाइम्स को एक पत्र भेजा जिसमें उन्होंने वादा किया कि यदि न्यूयॉर्क टाइम्स या वाशिंगटन पोस्ट ने उनका घोषणापत्र प्रकाशित करते हैं तो वे आतंकवाद से दूर रहेंगे जिसमें उन्होंने तर्क दिया कि आधुनिक तकनीक मानव स्वतंत्रता और गरिमा के लिए खतरा बन रही है इसलिए इस मुद्दे की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके द्वारा किए गए बम हमले आवश्यक थे।
एफबीआई और अमेरिकी अटॉर्नी जनरल जेनेट रेनो ने निबंध के प्रकाशन के लिए दबाव डाला जो सितंबर 1995 में द वॉशिंगटन पोस्ट ने इसे प्रकाशित किया। इसे पढ़ने के बाद काज़ीन्स्की के भाई डेविड काज़ीन्स्की ने लेख की भाषा और शैली को पहचान लिया तथा अपने संदेह के बारे में एफबीआई को सूचित किया। 1996 में काज़ीन्स्की की गिरफ्तारी के बाद उसने स्वयं को मानसिक रूप से स्वस्थ बताया। उन्होने अदालत द्वारा नियुक्त वकीलों को बर्खास्त करने की कोशिश की क्योंकि उनके वकील उन्हे मृत्युदंड से बचाने के लिए उनके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की दलील देना चाहते थे। हालांकि वे अपने वकीलों को हटाने में विफल रहे।
उन्होंने 1998 में अपने विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपों के दोष स्वीकार कर लिया। उन्हें बिना पैरोलU.S. v. Kaczynski, 551 F.3d 1120 (9th Cir. 2009)U.S. v. Kaczynski, 239 F.3d 1108 (9th Cir. 2001)https://archive.nytimes.com/www.nytimes.com/library/national/050598unabomb-sentence.html Unabomber Sentenced to 4 Life Sentences Johnston David The New York Times en-US May 5, 1998 July 26, 2024 July 26, 2024 https://web.archive.org/web/20240726162004/https://archive.nytimes.com/www.nytimes.com/library/national/050598unabomb-sentence.html live के लगातार आठ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 2021 में उन्हे कैंसर होने का पता चला और मार्च 2023 में उन्होंने अपना इलाज बंद करा दिया। जून 2023 में, काज़िंस्की ने जेल में आत्महत्या कर ली।Sisak Michael R. Balsamo Mike Offenhartz Jake 'Unabomber' Ted Kaczynski died by suicide in prison medical center, AP sources say https://apnews.com/article/ted-kaczynski-unabomber-1197f597364b36e56bdbcaca9837bdc4 Associated Press en-US live June 11, 2023 July 26, 2023 June 12, 2023 https://web.archive.org/web/20230612015549/https://apnews.com/article/ted-kaczynski-unabomber-1197f597364b36e56bdbcaca9837bdc4https://www.nytimes.com/2023/06/10/us/politics/kaczynski-unabomber-suicide-prison.html Kaczynski Died by Suicide, Prompting Questions of Prison Security A20 Thrush Glenn Glenn Thrush The New York Times en-US live limited June 11, 2023 July 26, 2023 June 10, 2023 https://web.archive.org/web/20230610225105/https://www.nytimes.com/2023/06/10/us/politics/kaczynski-unabomber-suicide-prison.htmlhttps://www.nytimes.com/2023/06/10/us/politics/kaczynski-unabomber-suicide-prison.html Kaczynski Died by Suicide, Prompting Questions of Prison Security A20 Thrush Glenn Glenn Thrush The New York Times en-US live limited June 11, 2023 July 26, 2023 June 10, 2023 https://web.archive.org/web/20230610225105/https://www.nytimes.com/2023/06/10/us/politics/kaczynski-unabomber-suicide-prison.htmlOrtiz Erik 'Unabomber' Ted Kaczynski had late-stage rectal cancer and was 'depressed' before prison suicide, autopsy says https://www.nbcnews.com/news/us-news/unabomber-ted-kaczynski-late-stage-rectal-cancer-was-depressed-prison-rcna147819 11 February 2025 NBC News 17 April 2024 https://web.archive.org/web/20240420180224/https://www.nbcnews.com/news/us-news/unabomber-ted-kaczynski-late-stage-rectal-cancer-was-depressed-prison-rcna147819 20 April 2024 10 जून 2023 की मध्यरात्रि के आसपास काकज़िन्स्की अपने कमरे में जूते के फीते के सहारे एक हैंडरेल से लटका हुआ पाये गये। उस समय उनकी नाड़ी नहीं चल रही थी, जिसके बाद उसे पुनर्जीवित करने के प्रयास शुरू किए गए। कुछ समय बाद उसके शरीर में स्वतः रक्तसंचार पुनः शुरू हो गया। इसके बाद उसे डरहम स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका रक्तचाप लगातार कम बना रहा। रिपोर्ट के अनुसार सुबह 8:07 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।
प्रारंभिक जीवन
बचपन
thumb|alt= काज़ीन्स्की के जन्म प्रमाण पत्र और ड्राइवर लाइसेंस की तस्वीर | काज़ीन्स्की का जन्म प्रमाण पत्र और उनके कई ड्राइवर लाइसेंस|left
थियोडोर जॉन काज़ीन्स्की का जन्म 22 मई 1942 को शिकागो में हुआ था। उनकी माँ का नाम वांडा थेरेसा (उपनाम डोम्बेक) और पिता का नाम थियोडोर रिचर्ड काज़ीन्स्की था। वे सॉसेज बनाने का काम करते थे।The Unabomber's family photo album Chicago Tribune https://www.chicagotribune.com/chi-080302ted-photogallery-photogallery.html May 19, 2019 April 21, 2019 https://web.archive.org/web/20190421174901/https://www.chicagotribune.com/chi-080302ted-photogallery-photogallery.html live उनके माता-पिता पोलिश-अमेरिकी थे लेकिन रोमन कैथोलिक परिवारों में पले-बढ़े थे। बाद में उन्होंने रोमन कैथोलिक धर्म को छोड़कर नास्तिकता अपना ली।
उच्च विद्यालय
काज़ीन्स्की ने एवरग्रीन पार्क कम्युनिटी हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी। वह विद्यालय के मार्चिंग बैंड में ट्रॉम्बोन बजाते थे। इसके अलावा वे गणित, जीवविज्ञान, सिक्का-संग्रह और जर्मन भाषा क्लबों के सदस्य भी थे।
इन्हें भी देखें
नास्तिकता
आतंकवादी
अमेरिका
वैज्ञानिक
गणितज्ञ
श्रेणी:वकील
श्रेणी:आतंकवादी
श्रेणी:अमेरिकी गणितज्ञ
श्रेणी:अमेरिका
सन्दर्भ