411 REFERENCE · Wikipedia
खैर (पक्षी)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खैर भारतीय पहाड़ी पक्षी जो प्राय: ४ हजार से १५ हजार फुट की ऊँचाई पर ही देखने में आता है। किंतु अपनी शर्मीली आदत के कारण यह सरलता से देखने में नहीं आता। अपनी तेज आवाज के आधार पर ही उसके कहीं होने का पता चलता है। वह हमेशा घनी झाड़ियों में घुसा रहता है। पेड़ पर कभी नहीं चढ़ता। यदा कदा कीड़े मकोड़ों की तलाश में घास के मैदानों में भी इसके झुंड दिखाई पड़ जाते हैं।
यह पक्षी आकार में छोटा, महज ६ इंच का होता है। इसके पीठ और डैने का रंग खैरा (कत्थई) होता है; सिर का ऊपरी भाग ललछौंह और आँख के ऊपर एक सफेद लकीर होती है। दुम के पैरों के सिरे सफेद और नीचे का हिस्सा हलका पीलापन लिए सफेद होता है।
इन्हें भी देखें
खैर (वृक्ष)
श्रेणी:पक्षी