411 REFERENCE · Wikipedia
पालचलित जहाज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|यूएसएस कॉन्टीट्यूशन, एक अमेरिकी पालचलित जहाज़ है जो १८१२ के ब्रिटिश-अमेरिकी युद्ध में प्रसिद्ध हुआ
पालचलित जहाज़ (sailing ship) किसी भी बड़े पवन द्वारा चलने वाले जलीय जहाज़ को कहते हैं। इनपर कई पाल (sail) लगे हुए होते हैं जिनसे वह वायु के प्रवाह को स्वयं को धकेलने के काम लाते हैं। पारम्परिक रूप से पालचलित कहलाने के लिये किसी जहाज़ पर कम-से-कम तीन मस्तूल (mast) होने आवश्यक हैं जिनपर कई पाल लगे होते हैं। इस से छोटे जहाज़ों को नौका (boat) की श्रेणी दी जाती है। पालों के संगठन के आधार पर यूरोप में पालचलित जहाज़ों की कई स्थापित श्रेणियाँ थीं: स्कूनर (schooner), बार्क (barque या bark), ब्रिग (brig), बार्केन्टीन (barquentine), ब्रिगेन्टीन (brigantine) और स्लूप (sloop)।Parker, Dana T. Square Riggers in the United States and Canada, pp. 6-7, Transportation Trails, Polo, IL, 1994. ISBN 0-933449-19-4.
इन्हें भी देखें
पाल
पालनौका
सन्दर्भ
श्रेणी:पालचलित जहाज़