Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यारिचिन बिच क्लब

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यारिचिन☆बिच क्लब (ja ヤリチン☆ビッチ部, हेपबर्न: Yarichin Bitchi-bu; शब्दार्थ: ‘विलासी कुलटा मण्डल’) ओगेरेत्सु तानाका द्वारा लिखित एवं चित्रित एक जापानी मांगा शृंखला है। यारिचिन☆बिच क्लब २०१२ से पिक्सिव पर स्वयं-प्रकाशित है, और २०१६ में उसे गेनतोशा द्वारा मुद्रित प्रकाशन प्राप्त हुआ। २०१८ में, मांगा को ग्रिज़ली द्वारा दो मूल गतिचित्रित दृश्य भी प्राप्त हुए, जो साक्षात् डीवीडी पर प्रकाशित हुए।https://www.animenewsnetwork.com/news/2018-03-23/yarichin-bitch-bu-boys-love-manga-gets-anime-dvd-in-september/.129442 Yarichin Bitch-bu Boys-Love Manga Gets Anime DVD in September March 23, 2018 Anime News Network April 5, 2018 कथानक ताकाशी तोनो एक प्रथमवर्षीय विद्यार्थी है, जो तोक्यो से मोरिमोरी विद्यापीठ को स्थानान्तरित हुआ है, पर्वतों के गभीर भीतर स्थित एक निजी उच्च विद्यालय। वहाँ पहुँचने के शीघ्र पश्चात् वह क्योसुके यागुचि से मैत्री करता है, जो फ़ुटबॉल क्लब का सदस्य है और तोनो को अपने साथ मण्डल में सम्मिलित होने का निमन्त्रण देता है। क्रीड़ाओं में तोनो की अरुचि उसे सर्वाधिक मौन क्लब, छायाचित्रण-क्लब, में प्रवेश करने को बाध्य करती है। तथापि, छायाचित्रण-मण्डल यथा प्रतीत होता है, तथा नहीं है, क्योंकि सदस्यों के कर्तव्यों में विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के साथ मैथुन करना सम्मिलित है। सन्दर्भ श्रेणी:जापानी भाषा पाठ वाले लेख श्रेणी:ऐनिमेशन श्रेणी:ऐनिमेटेड शृंखला श्रेणी:ऐनिमे श्रृंखला श्रेणी:ऐनिमे श्रेणी:मंगा पर आधारित एनीमे श्रृंखला