411 REFERENCE · Wikipedia
भारत–पपुआ न्यू गिनी सम्बन्ध
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत और पापुआ न्यू गिनी ने 1975 में राजनयिक सम्बन्ध स्थापित किए। पापुआ न्यू गिनी का नई दिल्ली में एक उच्चायोग है, जबकि भारत का पोर्ट मोरेस्बी में एक उच्चायोग है।
इतिहास
सम्बन्धों की शुरुआत 1975 में हुई जब पपुआ न्यू गिनी को ऑस्ट्रेलिया से स्वतन्त्रता मिली और तब से सम्बन्धों में वृद्धि हुई है। 2010-11 वित्तीय वर्ष में, पापुआ न्यू गिनी-भारत व्यापार 23.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुँच था। भारत पपुआ न्यू गिनी के कई अधिकारियों/छात्रों को शिक्षित कर रहा है और कई भारतीय आईटी, शिक्षा, सरकार और व्यापार जैसे क्षेत्रों में पापुआ न्यू गिनी में रहते और काम करते हैं।
व्यापार
2017 में पपुआ न्यू गिनी और भारत ने अधिक व्यापार के लिए और परस्पर निवेश और बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं पर ध्यान देने के साथ एक आर्थिक साझेदारी समझौता किया था।
श्रेणी:भारत के द्विपक्षीय संबंध