Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जस्तिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जस्तिन (मार्कस जस्तिनियनस, जस्तिनस) लातिनी इतिहासकार था। यह रोम में लगभग दूसरी-तीसरी शताब्दी में रहा। इसने आगुस्तस के समकालीन त्रागस पांपियस द्वारा लिखित प्राचीन काल के इतिहास का संक्षिप्त रूप प्रस्तुत किया। उस समय तक त्रागस पांपियस का लिखा साहित्य अप्राप्य था। यद्यपि जुस्तिन द्वारा प्रस्तुत वह प्राचीन इतिहास वैज्ञानिकदृष्टि से पूरा सही नहीं कहा जा सकता तथापि अप्राप्य इतिहास का अकेला साधन होने के कारण इसका यथेष्ट महत्व है। गोल्डिंग द्वारा इसका प्रथम अंग्रेजी अनुवाद १५७४ में प्रकाशित हुआ। thumb|Epitome historiarum Trogi Pompeii श्रेणी:इतिहासकार