411 REFERENCE · Wikipedia
मंगला भवानी मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मंगला भवानी मंदिर उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के सोहांव विकास खंड अंतर्गत नसीरपुर ग्राम सभा के पखनपुरा मौज़ा में स्थित एक Private मंदिर है। यह प्राचीन मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर बक्सर और गाजीपुर की सीमा पर गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है।
यहाँ नियमित रूप से संस्थापक के प्रत्यक्ष वंशजों द्वारा वंशानुगत परंपरा के अनुसार मंदिर की सेवा, पूजा-पाठ, राग-भोग, दीया-बाती और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
परिसर में किसी भी प्रकार के अनुष्ठान अथवा पूजा-पाठ हेतु मंदिर के शेवैत से पूर्व अनुमति प्राप्त करना एवं परिसर की पावन मर्यादा का निष्ठापूर्वक पालन करना अनिवार्य है।
इस प्राचीन स्थल का समय-समय पर होने वाला जीर्णोद्धार और नवनिर्माण संस्थापक परिवार द्वारा अपनी पारिवारिक विरासत और निजता को अक्षुण्ण रखने हेतु स्वयं के संसाधनों से किया जाता है।
श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल
श्रेणी:उत्तर प्रदेश में हिन्दू मंदिर