411 REFERENCE · Wikipedia
पैट्रिक बेटमैन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फ़िल्म अमेरिकन साइको में पैट्रिक बेटमैन के किरदार में क्रिश्चियन बेल।
पैट्रिक बेटमैन (Patrick Bateman) उपन्यासकार ब्रेट ईस्टन एलिस द्वारा रचित एक पात्र है।Christian Bale Acted like Patrick Bateman in Real Life and the Result Was So Uncomfortable that American Psycho's Writer Couldn't Take It Anymore https://fandomwire.com/christian-bale-acted-like-patrick-bateman-in-real-life-and-the-result-was-so-uncomfortable-that-american-psychos-writer-couldnt-take-it-anymore/ 11 जुलाई 2024 fandomwire.com 20 जून 2024 वह एलिस के 1991 के उपन्यास अमेरिकन साइको का खलनायक एवं नायक और (अविश्वसनीय) कथावाचक है। वर्ष 2000 में इसको इसी नाम की फिल्म रूपांतरण में अंग्रेज़ अभिनेता क्रिश्चियन बेल द्वारा निभाया गया है।मीम में दिखने वाले बैटमैन और उसके कान में लगे हुए हेडफोन के वीडियो की कहानी क्या है? https://www.thelallantop.com/lallankhas/post/patrick-bateman-walking-meme-history-origin-and-spread-from-film-american-psycho 12 जुलाई 2024 द लल्लनटॉप 31 मई 2024 hi बेटमैन एक धनी और भौतिकवादी युवक है। वह वॉल स्ट्रीट में निवेश बैंकर है। समझा जाता है कि वह एक सीरियल किलर के रूप में एक गुप्त जीवन जीता है। वह एलिस के अन्य उपन्यासों और उनकी फिल्म और नाट्य रूपांतरणों में भी संक्षिप्त रूप से दिखाई दिया है।
अपनी संपन्नता और उच्च सामाजिक स्थिति के बावजूद बेटमैन लगातार चिंता और आत्मविश्वास की कमी से जूझता है। वह कइयों को मार देता है क्योंकि वे उसे अपर्याप्त महसूस कराते हैं। दूसरे उससे नफरत करते हैं। उसका अपना वकील उसे "चापलूसी करने वाला आदमी" कहता है। उसे अक्सर उसके सामाजिक दायरे से बाहर के लोग खारिज कर देते हैं। बेटमैन अक्सर अपनी खुद की मानसिक स्थिति के बारे में संदेह व्यक्त करता है और उसे समय-समय पर मनोविकृति के दौरे पड़ते हैं। इसके दौरान उसे विभ्रांति होती हैं। यह पाठक की व्याख्या पर छोड़ दिया जाता है कि क्या बेटमैन वास्तव में उन अपराधों को कर रहा है जिनका वह वर्णन करता है। उपन्यास के विमोचन के बाद इस किरदार ने थोड़ी ख्याति पाई थी। अंग्रेज़ी संस्कृति में बेटमैन का प्रभाव जेन जेड के बीच फैल गया था। अब युवा दर्शकों के बीच फिल्म की लोकप्रियता के चलते बेटमैन एक सांस्कृतिक प्रतीक के दायरे में पहुंचा गया है। इंटरनेट संस्कृति और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उदय ने बेटमैन के चरित्र को मीम संस्कृति के दायरे में भी पहुंचा दिया है। बेटमैन के प्रतिष्ठित उद्धरणों, चेहरे के भाव और यादगार दृश्यों वाले मीम्स विभिन्न ऑनलाइन समुदायों में फैल गए हैं।14 best Patrick Bateman quotes from American Psycho https://www.radiotimes.com/movies/american-psycho-patrick-bateman-quotes/ 11 जुलाई 2024 Radio Times
सन्दर्भ
श्रेणी:काल्पनिक व्यक्तित्व
श्रेणी:इंटरनेट संस्कृति