Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुंबई उपनगरीय रेल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुंबई उपनगरीय रेलवे 420px मुम्बई 1853 303 कि॰मी॰ पश्चिमी, मध्य तथा हार्बर (तटीय) 6.94 मिलियन दैनिक 1676 mm (5 ft 6 इंच) (ब्रॉड गेज) पश्चिमी रेलवे and मध्य रेलवे 300px|thumb मुंबई उपनगरीय रेल सेवा collapsed पाठ=यह नक्शा मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की पूर्ण समीक्षा देने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें मुंबई लोकल (वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस हार्बर लाइन, मुंबई मेट्रो, मोनो रेल) ​​के बारे में अधिक जानकारी शामिल है जैसे- फास्ट / स्लो लाइन्स, स्टेशनों के बीच लगभग यात्रा समय, ग्रिड के सभी स्टेशनों की सूची के साथ सूचकांक, स्टेशन कोड आदि|अंगूठाकार|440x440पिक्सेल|मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क (वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस हार्बर लाइन, मुंबई मेट्रो, मोनो रेल) ​​के सूचकांक के साथ पूरा मानचित्र मुंबई उपनगरीय रेलवे (मराठी: मुंबई उपनगरीय रेल्) प्रणाली, जो मुंबई में लोक परिवहन यह मुंबई की उपनगरीय रेलवे है। इसे मुंबई में लोकल ट्रेन भी कहा जाता है।प्रणाली का भाग है, सरकारी भारतीय रेल की दो मण्डलीय भुजाओं, पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे द्वारा संचालित हैं। इस प्रणाली में, 6.1 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन यातायात उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यह भारतीय रेल की दैनिक यात्री क्षमता का भार उठाती है। यह विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा है। इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को स्थानीय लोगों द्वारा प्रायः लोकल कहा जाता है। भारतीय रेल एवं मुंबई उपनगरीय रेलवे, दोनों ही, अंग्रेज़ों द्वारा भारत में अप्रैल 1853 में बनवायी गयी प्रथम रेलवे के अंकुर की शाखाएं हैं। यह एशिया की प्राचीनतम रेलवे प्रणाली है। प्रथम रेल मुंबई से ठाणे तक 34 कि॰मी॰ की दूरी तक चली थी। बॉम्बे रेलवे इतिहास समूहhttp://www.brhg.4t.com/ Bombay Railway History Group 19 सितंबर 2020 6 सितंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130906175854/http://www.brhg.4t.com/ dead इस लाइन को रेलवे धरोहर घोषित कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। सुविधाएं 464 कि॰मी॰ के मार्ग पर फैली, उपनगरीय सेवा 25000 वोल्ट. ए.सी की शिरोपरि विद्युत पावर सप्लाई पर चालित है। उपनगरीय सेवाएं इलैक्ट्रिकल मल्टिपल युनिट (विद्युत बहु-इकाई) या ई.एम.यू. द्वारा चालित हैं। 171 रेक (ट्रेन-सेट) जिनमें 9-कार तथा 12-कार का समूह है, 2342 ट्रेन सेवाएं चलाने के काम आतीं हैं, जो कि कुल मिलाकर, 6.94 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन लाती-लेजातीं हैं। मंडल एवं पथ thumb| छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस भवन दो मण्डलीय रेलवे, मध्य रेल एवं पश्चिम रेल, मिलकर मुंबई उपनगरीय रेलवे तंत्र चलाती हैं। वर्तमान में मध्य रेल एवं पश्चिम रेल, दोनों ही पर तीव्र मार्ग, लम्बी दूरियों (मुख्य लाइन) तथा मालगाड़ियों के लिये बांटे जाते हैं। पश्चिमी लाइन पश्चिम रेल के दो मार्ग (एक स्थानीय तथा एक सीधा), चर्चगेट से पश्चिमी तट के समानांतर उत्तरवर्ती दहानु रोड तक जाते हैं। इन पथों को आम तौर पर वेस्टर्न (पश्चिमी) लाइन कहा जाता है। ऐसा इसलिये, क्योंकि, यह पश्चिम रेलवे की सम्पत्ति है, व उस ही के द्वारा चालित भी है। चर्चगेट से विरार तक ई.एम.यू. चलती हैं। विरार से आगे दहानु रोड तक मेनलाइन (मुख्य लाइन) EMU तथा इंजन से चालित शटल आती जाती हैं। मुंबई सेंट्रल एवं कांदिवली में कार-शेड हैं। EMU सुधार व मरम्मत कार्यशाला, महालक्षमी में है। चर्चगेट से विरार, व विरार से दहानु की दूरी लगभग बराबर ही है, किन्तु चर्चगेट से विरार तक 28 स्टेशन हैं, जबकि उसके बाद 8 स्टेशन मात्र हैं, क्योंकि विरार के बाद, शहर की सीमा लगभग समाप्त हो जाती है। इस मार्ग के मुख्य स्टेशन हैं: चर्चगेट, मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा, अंधेरी, गोरेगाँव, बोरीवली, भायन्दर, वसई, विरार। पश्चिम रेल के बेड़े में, 1.5के.वी.डी.सी. से चालित ई.एम.यू. हैं, साथ ही द्वि-करंट (यानि प्रत्यावर्ती धारा (25 KV) एवं दिष्ट धारा (1.5 KV)) से चालित गाड़ियां हैं। ई.एम.यू 9-कार व 12-कार की बनावट में हैं, व तीव्र तथा मंद्र भेद से हैं। मंद गाड़ियां, सभी स्टेशनों पर रुकतीं हैं, वहीं तीव्र गाड़ियां मुख्य स्टेशनों पर ही रुकतीं हैं। तीव्र गाड़ियां लम्बी यात्रा के लिये बेहतर हैं। गाड़ियां प्रायः मुख्य स्टेशनों से ही आरम्भ व समाप्त होतीं हैं। thumb|250px| वेस्टर्न लाइन पर गाड़ि इन ट्रेनों के स्टेशनों के लिये नामों के लघुरूप प्रयोग किये जाते हैं। वे इस प्रकार हैं: लघुरूप स्टेशन नाम A अंधेरी B बांद्रा BC(T) मुंबई सेंट्रल BO बोरीवली BY(R) भायन्दर BS(R) वसई रोड C चर्चगेट D दादर G गोरेगांव M मलाड V विरार पश्चिम रेल पर स्टेशनों की सूची: स्टेशन नाम चर्चगेट मरीन लाइन्स चर्नी रोड ग्रांट रोड मुंबई सेंट्रल महालक्ष्मी लोअर परेल प्रभादेवी दादर माटुंगा रोड माहिम जंक्शन बांद्रा खार रोड सांताक्रूज़ विले पार्ले अंधेरी जोगेश्वरी राम मंदिर गोरेगांव मलाड कांदिवली बोरीवली दहिसर मीरा रोड भायन्दर नायगांव वसई रोड नाला सोपारा विरार वैतरना सफाले केलवे रोड पालघर उमरोली बोईसर वानगांव दहानु रोड सेंट्रल लाइन मुंबई की सेंट्रल लाइन में तीन मुख्य पथ हैं, जो कि उपनगरीय सैटेलाइट कस्बों में जाते जाते बंट जाते हैं। दो पथ (एक स्थानीय व एक सीधा) सेंट्रल रेलवे पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कल्याण (54 कि॰मी॰) तक जाते हैं, जहां वे कल्याण –कसारा(67 कि॰मी॰) में पूर्वोत्तर को; एवं कल्याण–कर्जत–खोपोली (61 कि॰मी॰) दक्षिण-पूर्व को बंट जाते हैं। यह दोनों मुख्य पथ मेन-लाइन बनाते हैं। इनके बेड़े में डी.सी. तथा एसी/डीसी शक्ति के ई.एम.यू. हैं। इस लाइन पर प्रधान कार-शेड हैं कुर्ला एवं काल्वा पर। यहां उपनगरीय सेवा हेतु तीव्र एवं मन्द लोकल उपलब्ध होते हैं। मन्द लोकल सभी स्टेशनों पर रुकती है, जबकि तीव्र लोकर के हॉल्ट भायखला, दादर, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड, ठाणे, दिवा, डोंबिवली, एवं कल्याण पर ही रुकती हैं। कल्याण के बाद चलने वाली सभी सेवाएं केवल मन्द होतीं हैं, अतएव वे सभी स्टेशनों पर रुकतीं हैं। मध्य रेल डीज़ल मल्टिपल युनिट (डी.एम.यू) भी संचालित करता है, जो मध्य रेल के दिवा जंक्शन से पश्चिम रेल के वसई रोड जंक्शन, तथा दिवा जंक्शन से रोहा, बारास्ता पनवेल जातीं हैं। गाड़ियां प्रायः मुख्य स्टेशनों से ही आरम्भ होतीं या समाप्त होतीं हैं। इनके आरम्भ या समाप्ति के लिये प्रयोग हुए स्टेशनों के नाम के लघुरूप निम्नानुसार है: लघुरूप स्टेशन नाम A अंबरनाथ AN आसनगाँव BL बदलापुर C कुर्ला D दादर DI डोम्बिवली G घाटकोपर K कल्याण KP खोपोली N कसारा PR परेल S कर्जत ST छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस T ठाणे TL टिटवाला * C stands for Kurla. लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) (near Kurla) is a train terminus for some out-station passenger/express trains. हार्बर लाइन Abbreviation Station name AD अंधेरी B बांद्रा BO बोरीवली CM चेम्बूर GO गोरेगांव M मानखुर्द VA वाशी NU नेरुल BR बेलापुर PL पनवेल U उरण स्टेशनों की सूची मोटे अक्षरों में तीव्र गाड़ी का स्टॉप है सेंट्रल (मुख्य) लाइन मुम्बई शहर: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मस्जिद, सैंडहर्स्ट रोड, भायखला, चिंचपोकली, करी रोड, परेल, दादर, माटुंगा, सायन मुम्बई उपनगर: कुर्ला, विद्याविहार, घाटकोपर, विक्रोली, कांजुर मार्ग, भांडुप, नाहूर, मुलुंड ठाणे: ठाणे, कलवा, मुम्ब्रा, दिवा जंक्शन, कोपर, डोम्बिवली, ठाकुर्ली, कल्याण जंक्शन At कल्याण, the route splits up into two sections. कर्जत लाइन ठाणे: विठ्ठलवाडी, उल्हासनगर, अम्बरनाथ, चिखलोली, बदलापुर, वांगनी रायगड: शेलू, नेरल जंक्शन, भिवपुरी रोड, कर्जत, पलसदरी, केलवली, डोलवली, लौजी, खोपोली कसारा लाइन ठाणे: शहाड, आम्बिवली, टिटवाला, खडवली, वासिंद, आसनगांव, आटगांव, तानशेत, खर्डी, उंबरमाली, कसारा वेस्टर्न लाइन मुम्बई शहर: चर्चगेट, मरीन लाइन्स, चर्नी रोड, ग्रान्ट रोड, मुम्बई सेन्ट्रल, महालक्ष्मी, लोअर परेल, प्रभादेवी, दादर, माटुंगा रोड मुम्बई उपनगर: माहिम जंक्शन, बान्द्रा, खार रोड, सांताक्रुज़, विलेपार्ले, अन्धेरी, जोगेश्वरी, राम मंदिर, गोरेगांव, मालाड, कांदिवली, बोरीवली, दहीसर ठाणे: मीरा रोड, भायन्दर पालघर: नायगांव, वसई रोड, नालासोपारा, विरार, वैतरना, सफाले, केलवे रोड, पालघर, उमरोली, बोईसर, वानगांव, दहानू रोड हार्बर लाइन मुम्बई शहर: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मस्जिद, सैंडहर्स्ट रोड, डॉकयार्ड रोड, रे रोड, कॉटन ग्रीन, शिवड़ी, वडाला रोड At वडाला रोड, the route splits up into two sections. बोरीवली लाइन मुम्बई उपनगर: किंग्ज सर्कल, माहिम जंक्शन, बान्द्रा, खार रोड, सांताक्रुज़, विलेपार्ले, अन्धेरी, जोगेश्वरी, राम मंदिर, गोरेगांव, मालाड, कांदिवली, बोरीवली पनवेल लाइन मुम्बई उपनगर: गुरु तेग बहादुर नगर, चुनाभट्टी, कुर्ला, तिलक नगर, चेम्बूर, गोवंडी, मानखुर्द नवी मुंबई: वाशी, सानपाड़ा, जुईनगर, नेरूल, सीवूड्स-दारावे-करावे, सीबीडी बेलापुर, खारघर, मानसरोवर, खांदेश्वर, पनवेल ट्रान्स-हार्बर लाइन ठाणे, दिघा गाँव, ऐरोली, रबाले, घनसोली, कोपरखैरने, तुर्भे, वाशी, सानपाड़ा, जुईनगर, नेरूल बंदर लाइन नेरूल, सीवूड्स-दारावे-करावे, सीबीडी बेलापुर, तरघर, बामनडोंगरी, खारकोपर, गव्हान, शेमटीखार, न्हावा शेवा, द्रोनागिरी, उरण वसई रोड-दिवा-रोहा लाइन वसई रोड, जुचन्द्र, कामन रोड, खारबाव, भिवंडी रोड, कोपर, दिवा जंक्शन, दातिवली, निलजे, तलोजे पांचनंद, नावडे रोड, कलंबोली, पनवेल, सोमाटने, रसायनी, आपटा, जिते, हमरापुर, पेन, कासू, नागोठने, निडी, रोहा इन्हें भी देखें List of rapid transit systems Salsette-Trombay Railway Mumbai Suburban Railway स्टेशन सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ The Indian Railways Fan Club Mumbai Rail Vikas Corporation https://web.archive.org/web/20170630130022/http://www.mrvc.co.in/ 30 जून 2017 मुंबई Metropolitan Regional Development Authority https://web.archive.org/web/20090831070601/http://www.mmrdamumbai.org/ 31 अगस्त 2009 Mumbai Urban Transportation Project https://web.archive.org/web/20080919094241/http://www.mmrdamumbai.org/projects_mutp.htm 19 सितंबर 2008 Mumbai Local Trains Time-Table (All Lines) A customized Google Map showing High Resolution Satellite Images of Mumbai 's Suburban Western Railway system https://web.archive.org/web/20091217142621/http://mumbai.maps.googlepages.com/ 17 दिसंबर 2009 Commute in Bombay deadly for thousands; officials in India strive to improve rail safety for millions of riders https://web.archive.org/web/20080926122520/http://www.sfgate.com/cgi-bin/article.cgi?file=/chronicle/archive/2004/11/12/MNG2P9PCR11.DTL 26 सितंबर 2008 Interactive Time Table of Mumbai Suburban central Railway System Mumbai Train Google mashup https://web.archive.org/web/20080611193712/http://www.informationmadness.com/cms/index.php?option=com_content&task=view&id=45&Itemid=60 11 जून 2008 BBC Four documentary on Mumbai suburban railways https://web.archive.org/web/20081002205328/http://www.bbc.co.uk/bbcfour/documentaries/features/bombay-railway.shtml 2 अक्तूबर 2008 -:-'LOCAL TRAIN TIMETABLE ON MOBILE'-:- https://web.archive.org/web/20080915020038/http://mumbai77.com/mumbailocal/ 15 सितंबर 2008 central Railway local Train Timetable https://web.archive.org/web/20080911094634/http://www.mumbai77.com/City_Info_Guide/Central_TimeTable.html 11 सितंबर 2008 WESTERN Railway local Train Timetable https://web.archive.org/web/20080912022246/http://www.mumbai77.com/City_Info_Guide/Western_Timetable.html 12 सितंबर 2008 HARBOUR Railway local Train Timetable https://web.archive.org/web/20080920072051/http://www.mumbai77.com/City_Info_Guide/Harbour_TimeTable.html 20 सितंबर 2008 श्रेणी:मुंबई में रेलवे स्टेशन श्रेणी:मुम्बई श्रेणी:यातायात श्रेणी:भारत में उपनगरीय रेल