Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पार्च्ड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पार्च्ड यह २०१५ की एक भारतीय नाट्य फिल्म है जिसे लीना यादव द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है और अजय देवगन द्वारा अपने बैनर अजय देवगन फिल्म्स के तहत निर्मित किया गया है।http://tiff.net/festivals/festival15/specialpresentations/parched Parched 28 July 2015 TIFF https://web.archive.org/web/20150730235957/http://tiff.net/festivals/festival15/specialpresentations/parched 30 July 2015 28 July 2015 इसका प्रीमियर २०१५ टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के विशेष प्रस्तुति खंड में हुआ।http://www.screendaily.com/toronto-world-premieres-for-trumbo-demolition-the-program/5090990.article Toronto to open with 'Demolition'; world premieres for 'Trumbo', 'The Program' 28 July 2015 ScreenDaily 23 October 2022 भारत में, यह फिल्म २३ सितंबर २०१६ को प्रदर्शीत हुई थी।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Ajay-Devgns-production-Parched-to-release-on-September-23/articleshow/54015103.cms Devgn's production 'Parched' to release on September 23 28 January 2017 The Times of India 23 October 2022 कथा पार्च्ड यह भारत के गुजरात के एक रेगिस्तानी गाँव की चार महिलाओं की कहानी है। गाँव और समाज कई सामाजिक बुराइयों, सदियों पुरानी परंपराओं और पितृसत्ता की प्रथाओं, बाल विवाह, दहेज, वैवाहिक बलात्कार और शारीरिक और मानसिक शोषण से त्रस्त हैं। रानी एक विधवा है जो अपनी बूढ़ी सास और किशोर बेटे गुलाब का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रही है। गाँव के रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, रानी दुल्हन के परिवार को मोटी राशि देकर गुलाब से एक बाल वधू जानकी से शादी करती है। गुलाब दोस्तों के एक गिरोह के साथ घूमना पसंद करता है, यौनकर्मियों के साथ समय बिताता है। लज्जो रानी के साथ उसी गाँव में रहती है, और रानी के संघर्षों में एक करीबी दोस्त और सहायक है। लज्जो एक शराबी पति मनोज के साथ एक अपमानजनक शादी में है। गर्भधारण करने में विफल रहने के कारण, लज्जो का मजाक उड़ाया जाता है कि वह बांझ है। चौथी महिला बिजली है, जो एक यात्रा मनोरंजन कंपनी में एक कामुक नर्तकी है। बिजली अब रानी और लज्जो दोनों के सलाहकार के रूप में कार्य करती है। कहानी इन महिलाओं के दुखों को दर्शाती है, और यह भी कि वे कैसे सब कुछ सहन करती हैं; जब तक कि वे और अधिक सहन नहीं कर पातीं और फिर विद्रोही हो जाती हैं। कलाकार तनिष्ठा चटर्जी - रानी राधिका आप्टे - लज्जा सुरवीन चावला - बिजली आदिल हुसैन - रहस्यमयी प्रेमी सुमित व्यास - किशन https://twitter.com/leenayadav/status/642594048302182400 Linaa Yadav on Twitter 23 October 2022 आलोचना और व्यापार भारत में प्रदर्शित होने के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करने में विफल रही।https://www.ibtimes.co.in/banjo-parched-3-day-box-office-collection-both-movies-show-muted-earnings-over-1st-weekend-695176 Banjo, Parched 3-day box office collection: Both movies show muted earnings over 1st weekend Sarkar Suparno International Business Times 23 October 2022 फिल्म ने दुनिया भर में ₹१२ करोड़ की कमाई की।https://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=3388 Parched - Movie Box Office India 23 October 2022https://www.boxofficeindia.com/overseas-total-gross.php?year=2016 Top Overseas Grossers 2016 Box Office India 23 October 2022 यह फ्रांस में सबसे सफल रही, जहाँ इसने १६०,३७९ टिकटों की बिक्री से $१,०७२,२५३, की कमाई की, जो सलाम बॉम्बे, द लंच बॉक्स और जलसाघर के बाद किसी भारतीय फिल्म के लिए चौथी सबसे अधिक कमाई थी।https://www.boxofficemojo.com/release/rl1285915649/weekend/ La saison des femmes (Parched) Box Office Mojo 23 October 2022http://www.jpbox-office.com/charts_france.php?variable=29&filtre=pays&limit5=0 Charts - LES ENTREES EN FRANCE (Inde) JP's Box-Office https://web.archive.org/web/20180131081315/http://www.jpbox-office.com/charts_france.php?variable=29&filtre=pays&limit5=0 31 January 2018 23 October 2022 फिल्म को आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। समीक्षा एकत्रीकरण वेबसाइट रॉटेन टमेटोज़ पर, २१ समीक्षाओं के आधार पर १० में से ७.४ की औसत रेटिंग के साथ पार्च्ड केअनुमोदन गुण ९०% है।https://www.rottentomatoes.com/m/parched/ Parched Rotten Tomatoes Fandango 23 October 2022 द टाइम्स ऑफ इंडिया की मीना अय्यर ने फिल्म को ५ में से ४.५ स्टार दिए और उल्लेख किया कि पार्च्ड "आपको एक परेशान करने वाले और विचारोत्तेजक क्षेत्र में ले जाता है।" हिंदुस्तान टाइम्स की अनुपमा चोपड़ा ने फिल्म को ५ में से ३ गुण देते हुए कहा कि, "फिल्म की बड़ी कथा निष्क्रिय है लेकिन उत्साही महिला पात्र आपके साथ रहेंगी।" एनडीटीवी के सैबल चटर्जी ने फिल्म को ५ में से ४ गुण दिए। संदर्भ श्रेणी:भारतीय ड्रामा फ़िल्में श्रेणी:2015 की फ़िल्में