411 REFERENCE · Wikipedia
स्वराज आश्रम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्वराज आश्रम, टिकापट्टी बिहार के पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखण्ड के टिकापट्टी ग्राम में स्थित ऐतिहासिक आश्रम है। इस आश्रम की स्थापना सन् 1929 में बिहार के अग्रगण्य सर्वोदयी नेता श्री बैद्यनाथ चौधरी जी द्वारा की गई थी। इस आश्रम का जमीन टिकापट्टी के श्री ठीठरु मंडल ने बाबु राजेंद्र प्रसाद जी के कहने पर ५ एकड़ जमीन दान में दी थी। ये वही ठीठरू मंडल है जिन्हें नील आन्दोलन में हिस्सा लेने के वजह से कई अमानवीय अत्याचारों से गुजरना पड़ा था। उन दिनों यह आश्रम कांग्रेस की गतिविधियों का मुख्य केन्द्र था। 10 अप्रैल 1934 को महात्मा गाँधी इस आश्रम में आए थे, जहाँ उनको सुनने के लिए क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई थी। यहाँ गाँधीजी को हरिजन कोष के लिए 300 रुपयों की थैली भेंट की गई थी।
सन्दर्भ
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/hindusthan+samachar-epaper-hindusam/astitv+ki+bat+joh+raha+purniya+ka+tikapatti+svaraj+aashram-newsid-79200428
https://www.jagran.com/bihar/purnea-d-tetfgfdgdg-14496650.html
https://web.archive.org/web/20171010115635/https://www.pravakta.com/103565-2/