411 REFERENCE · Wikipedia
पश्चिमी लाइन (मुंबई उपनगरीय रेल)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुंबई उपनगरीय रेल की पश्चिमी लाइन भारतीय राज्य महाराष्ट्र के मुम्बई महानगरीय क्षेत्र में उपलब्ध सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है। इसमें उत्तर छोर के दहानु रोड से दक्षिणी छोर के चर्चगेट रेलवे स्टेशन तक ३७ स्टेशन हैं। इसका संचालन पश्चिमी रेलवे द्वारा किया जाता है। पूरी लाइन ग्रेड में है।
मुम्बई की स्थानीय रेलगाड़ियों को धीमी और तेज के रूप में अलग किया जाता है। धीमी रेलगाड़ियाँ सभी स्टेशनों पर रुकती हैं जबकि तेज रेलगाड़ियाँ केवल मुख्य स्टेशनों पर ही रुकती हैं और लंबी दूरी पर बेहतर होती हैं। रेलगाड़ियाँ आमतौर पर मुख्य स्टेशनों से चलना आरम्भ करती हैं और इनकी अन्तिम स्टेशन भी मुख्य स्टेशन ही होते हैं। चर्चगेट से विरार तक का खंड पर चार समानान्तर मार्ग हैं। नाला सोपारा और विरार के बीच एक इलेक्ट्रिक मल्टिपल इकाई (ईएमयू) कार शेड बनाया गया है जो एशिया का सबसे बड़ा कार शेड है। महालक्ष्मी में ईएमयू की मरम्मत का कारखाना है। मुंबई सेंट्रल और कांदिवली में ईएमयू कार शेड भी हैं।
इतिहास
वर्षसेवाओं की संख्यादैनिक सवारियाँ१८६७६कोई आंकड़ा नहीं१९९०-९१८६६२३ लाख१९९१-९२९००२५ लाख२०००-०१९६१२८ लाखअप्रैल २०१३१३०५३६ लाख
पश्चिमी लाइन पर उपनगरीय सेवा बॉम्बे, बरोडा एण्ड सेंट्रल इंडिया रेलवे द्वारा प्रदान की गई थी, जिसने सन् १८६७ में भाप से चलनेवाली रेलगाड़ियों को चलाना शुरू किया था।WR brings Dahanu closer to city today – Times Of India. डीसी बिजली पर चलने वाले रेक ५ जनवरी १९२८ को आरम्भ किया गया। बॉम्बे के तत्कालीन गवर्नर लेस्ली विल्सन ने ७०० आमंत्रित लोगों की उपस्थिति में महालक्ष्मी में कुलाबा और बोरीवली के बीच चलने वाली लाइन का उद्घाटन किया।Citizens inconvenienced by Western Railway mega block https://web.archive.org/web/20120206155233/http://timesofindia.indiatimes.com/city/mumbai/Citizens-inconvenienced-by-Western-Railway-mega-block/articleshow/11773922.cms 6 फ़रवरी 2012.
दहानु और चर्चगेट के बीच इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेनों को चलाने के प्रस्ताव को रेल बजट में मंजूरी दी गई थी। मार्च २०१३ में विरार और दहानु के बीच दैनिक १८ एमईएमयू सेवाएं संचालित की गईं।Churchgate-Dahanu train by month-end – Times Of India. Churchgate-Dahanu trial run a success: WR – Mumbai – DNA https://web.archive.org/web/20130321234131/http://www.dnaindia.com/mumbai/report_churchgate-dahanu-trial-run-a-success-wr_1812853 21 मार्च 2013
स्टेशन
अंगूठाकार|250x250पिक्सेल|भीड़भाड़ के समय चर्चगेट स्टेशन
बोल्ड में नाम इंगित करते हैं कि स्टेशन एक तेज ट्रेन स्टॉप है।
क्र॰सं॰ स्टेशन का नाम स्टेशन कोड अन्य जोड़ १चर्चगेट रेलवे स्टेशन सी/सीसीजीमेट्रो लाइन ३२मरीन लाईन्स रेलवे स्टेशनएम.ई.एल. -३चर्नी रोड रेलवे स्टेशनसीवाईआर -४ग्रान्ट रोड रेलवे स्टेशनजी.टी.आर.मेट्रो लाइन ३५मुम्बई सेन्ट्रल रेलवे स्टेशनबी.सी.एल.भारतीय रेल और मेट्रो लाइन ३६महालक्ष्मी रेलवे स्टेशनएमएक्समेट्रो लाइन ३ और मोनोरेल लाइन १७लोअर परेल रेलवे स्टेशन पीएल -८प्रभादेवी रेलवे स्टेशनपीबीएचडीपरेल रेलवे स्टेशन (सेंट्रल लाइन)९दादर रेलवे स्टेशन डी/डीडीआरभारतीय रेल और सेंट्रल लाइन१०माटुंगा रोड रेलवे स्टेशन एम.आर.यू. -११माहिम जंक्शन रेलवे स्टेशनएम.एम.हार्बर लाइन१२बान्द्रा रेलवे स्टेशनबी/बी.ए.हार्बर लाइन और मेट्रो लाइन २१३खार रोड रेलवे स्टेशनके.एच.ए.आर.हार्बर लाइन१४सांताक्रुज़ रेलवे स्टेशनएस.टी.सी.हार्बर लाइन१५विलेपार्ले रेलवे स्टेशनवी.एल.पी.हार्बर लाइन१६अन्धेरी रेलवे स्टेशनए.डी./ए.डी.एच.भारतीय रेल, हार्बर लाइन और मेट्रो लाइन ११७जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनजे.ओ.स.हार्बर लाइन और मेट्रो लाइन ६१८राम मंदिर रेलवे स्टेशनआर.एम.ए.आर.हार्बर लाइन१९गोरेगांव रेलवे स्टेशनजी/जी.एम.एन.हार्बर लाइन२०मालाड रेलवे स्टेशनएम.डी.डी. -२१कांदिवली रेलवे स्टेशनके.आय.एल.ई. -२२बोरीवली रेलवे स्टेशनबी.ओ./बी.वी.आय.भारतीय रेल२३दहीसर रेलवे स्टेशनडी.आई.सी. -२४मीरा रोड रेलवे स्टेशनएम.आय.आर.ए. -२५भायन्दर रेलवे स्टेशनबी.वाई./बी.वाई.आर.भारतीय रेल२६नायगांव रेलवे स्टेशनएन.जी./एन.आई.जी. -२७वसई रोड रेलवे स्टेशनबी.एस./बी.एस.आरभारतीय रेल और सेंट्रल लाइन२८नालासोपारा रेलवे स्टेशनएन.एस./एन.एस.पी. -२९विरार रेलवे स्टेशनवी./वी.आर.भारतीय रेल३०वैतरना रेलवे स्टेशनवी.टी.एन. -३१सफाले रेलवे स्टेशनएस.ए.एच. -३२केलवे रोड रेलवे स्टेशनके.एल.वी. -३३पालघर रेलवे स्टेशन पीएलजी. -३४उमरोली रेलवे स्टेशन यूओआई -३५बोईसर रेलवे स्टेशन बीओआर -३६वानगांव रेलवे स्टेशन वीजीएन -३७दहानू रोड रेलवे स्टेशन डीआरडी -
सुविधाएं
पश्चिम रेलवे में आम लोगों के लिए बोरीवली, अंधेरी, दादर, वसई रोड और विरार जैसे कुछ मुख्य स्टेशनों सहित २६ स्टेशनों पर एस्केलेटर हैं। इससे शारीरिक रूप से विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों को मदद मिलती है।
२९ अप्रैल २०१३ तक, पश्चिमी लाइन पर १०२ फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) और ८ सबवे हैं।​By June, escalators on 3 Western Railway stations – Times Of India. WR opens two FOBs at Charni Road, Andheri – Hindustan Times
भारतीय रेलवे (रेल वायर) से चर्चगेट, मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा, खार रोड, अंधेरी, बोरीवली, भायंदर, वसई रोड और विरार जैसे पश्चिमी लाइन के कुछ स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान की जाती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:मुम्बई में परिवहन
श्रेणी:महाराष्ट्र में रेल परिवहन
श्रेणी:भारत में उपनगरीय रेल