Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सकाल प्रचालन तंत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सकाल प्रचालन तंत्र (real-time operating system या RTOS) ऐसा प्रचालन तंत्र है जिसका विकास विशेष रूप से 'रीयल-टाइम' कार्यों के लिये किया गया हो। जिन कार्यों को किसी समयावधि के अन्दर ही पूरा न कर पाने की स्थिति में उस कार्य के परिणाम की गुणवत्ता कम या खराब हो जाय उन्हें 'रीयल टाइम' कार्य कहा जाता है। ऐसे प्रचालन तंत्र अनुप्रयोग द्वारा मांगी गयी सेवा को बिना समय गवांये ही पूरा करते हैं। वस्तुत: मांगी गयी सेवा को प्रदान करने में ये भी कुछ समय लेते हैं किन्तु वह समय इतना कम होता है कि कार्य की गुणवत्त पर असर नहीं पड़ता। इसके अलावा लिया जाने वाला समय की अधिकतम सीमा पूर्वनिर्धारित (predictable) होती है। इन विशेषताओं के कारण सकाल प्रचालन तंत्र प्रोग्रामकर्ता को नियन्त्रित की जाने वाली प्रक्रिया पर अधिकतम नियन्त्रण की सुविधा प्रदान करता है। कुछ रीयल-टाइम आपरेटिंग सिस्टम Adeos ART Linux ChorusOS eCos ELinOS FreeRTOS iRmx ITRON linux-rt LynxOS MicroC/OS-II Nucleus OS-9 OSE OSEK/VDX pSOS PikeOS QNX RedHawk RSX-11 RT-11 RT-LAB RTAI RTEMS RTLinux ou Real Time Linux RTOS-UH RTX SCIOPTA Symbian OS VRTX VxWorks Windows CE Xenomai इन्हें भी देखें रीयल-टाइम प्रचालन तंत्रों की तुलना श्रेणी:प्रचालन तंत्र