411 REFERENCE · Wikipedia
त्वकछेद विकार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
त्वकछेद विकार dermatillomania,The term derives from the Greek: δέρμα derma ("skin"), τίλλειν tillein ("to pull"), and μανία mania ("madness, frenzy"). skinning disorder, neurotic excoriation, acne excoriee, pathologic skin picking (PSP), compulsive skin picking (CSP), psychogenic excoriation Feusner JD, Hembacher E, Phillips KA The mouse who couldn't stop washing: pathologic grooming in animals and humans CNS Spectrums 14 9 503–13 September 2009 19890232 2853748 Odlaug BL, Grant JE Pathologic skin picking https://archive.org/details/sim_american-journal-of-drug-and-alcohol-abuse_2010-09_36_5/page/296 The American Journal of Drug and Alcohol Abuse 36 5 296–303 September 2010 20575652 10.3109/00952991003747543 Derma me.JPG बाहों, कंधों और छाती पर त्वचा को खुजाने या नोचने के परिणामस्वरूप बने घावों के साथ त्वकछेद विकार से ग्रसित रोगी त्वचाविज्ञान, मनोरोग
त्वकछेद विकार या निस्त्वचन विकार (अंग्रेजी: excoriation disorder) एक मनोग्रसित-बाध्यकारी स्पेक्ट्रम मानसिक विकार है, जिसमे व्यक्ति को बार बार अपनी ही त्वचा को खुजाने, नोचने या खरोचने की इच्छा या प्रोत्तेजना होती है, यहाँ तक कि कई बार यह विकार व्यक्ति की मनोवैज्ञानिक या शारीरिक क्षति का कारण भी बनता है। इस खुजाने की क्रिया से पहले व्यक्ति को अक्सर त्वचा पर खुजली या कोई अन्य परेशानी का अनुभव होता है। खुजली अनुभव करने पर व्यक्ति पहले त्वचा का निरीक्षण करता है और फिर उसे उपने नाखुनों, कंघे, कील, चिमटी या अन्य किसी उपकरण से खुजाता है और, यह खुजाना त्वचा पर छोटी खरोंच से लेकर गहरे घाव तक कर देता है।
विकृति विज्ञान की अन्य अभिव्यक्तियों के विपरीत त्वकछेद विकार से ग्रस्त रोगी को अपने कार्यों और उनके द्वारा होने वाली हानि का पूरी तरह से पता होता है। व्यक्ति द्वारा बेतहाशा खुजाने से त्वचा की उपरी परत पूरी तरह से छिल जाती है, और तब व्यक्ति तो एक अस्थायी राहत और आंतरिक संतुष्टि का अहसास होता है, लेकिन यह आंतरिक संतुष्टि बहुत देर कायम नहीं रहती और व्यक्ति फिर से खुजली का अनुभव करता है।
इस शरीर-केंद्रित दोहरावदार व्यवहार के उपचार के लिए पेशेवर मानसिक स्वास्थ्य उपचार की आवश्यकता होती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:मनोरोग