411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय कृषि आर्थिकी एवं नीति अनुसंधान संस्थान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय कृषि आर्थिकी एवं नीति अनुसंधान संस्थान (निआप / National Institute of Agricultural Economics and Policy Research (NIAP)) भारत में कृषि अर्थशास्त्र का प्रमुख संस्थान है। इसकी स्थापना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा वर्ष 1991 में, अर्थशास्त्र के एकीकरण माध्यम से कृषि अनुसंधान को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान की क्षमता को बढ़ाने के लिए की गयी थी। इस संस्थान का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक एवं नीतिगत शोध विश्लेषणों, तथा निर्णयों में परिषद् की सहभागिता को राष्ट्रीय स्तर पर परिलक्षित करना है।
इस संस्थान में निदेशक सहित 19 कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान वैज्ञानिक है। एक प्रबंधन समिति है जो संस्थान को भारतीय दृष्टिकोण से कृषि अर्थशास्त्र और नीति योजना के अनुसंधान प्रशासन संबंध की सलाह देते हैं। इस समिति में वरिष्ठ अनुसंधान प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं किसानों के हितकर प्रतिनिधि सम्मिलित हैं। अन्य कई आंतरिक समितियां भी संस्थान के क्रियाकलापो के विकेंद्रीकृत प्रबंधन में सहायता प्रदान करती हैं।
बाहरी कड़ियाँ
राष्ट्रीय कृषि आर्थिकी एवं नीति अनुसंधान संस्थान का जालघर
श्रेणी:भारत में कृषि