Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मगरमच्छ बैंक, चेन्नई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मगरमच्छ बैंक (Madras Crocodile Bank) भारत के तमिलनाडु राज्य में महाबलीपुरम के निकट स्थित मगरमच्छ संरक्षण केंद्र है। यह चेन्नई से लगभग 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ मगरमच्छों के साथ-साथ कछुए, साँप और अन्य सरीसृप भी रखे जाते हैं।https://timesofindia.indiatimes.com/travel/destinations/the-crocodile-bank/articleshow/59353501.cms The Crocodile Bank Sengar Resham SengarResham The Times of India 2026-09-27 0971-8257 मगरमच्छ बैंक की स्थापना भारत में मगरमच्छों की घटती संख्या के संरक्षण के उद्देश्य से की गई थी। 1970 के दशक तक मगरमच्छों की कई प्रजातियाँ विलुप्ति के खतरे में पहुँच गई थीं। इसके बाद भारत सरकार ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत भारत में पाई जाने वाली तीनों मगरमच्छ प्रजातियों को संरक्षण प्रदान किया। मगरमच्छ बैंक ने मगरमच्छ, खारे पानी का मगरमच्छ और घड़ियाल के प्रजनन और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया।https://madrascrocodilebank.org/history The Madras Crocodile Bank Trust & Centre for Herpetology madrascrocodilebank.org 2026-09-27 प्रारंभ में इसका उद्देश्य मगरमच्छों की प्रजनन आबादी को सुरक्षित रखना और उनकी संख्या बढ़ाना था, ताकि उपयुक्त परिस्थितियों में उन्हें उनके प्राकृतिक आवासों में पुनः छोड़ा जा सके। वर्तमान में प्राकृतिक आवासों के कम होने और उपयुक्त स्थानों की कमी के कारण जंगलों में मगरमच्छों को छोड़ने का कार्य बंद है। केंद्र की वेबसाइट के अनुसार, यहाँ मगरमच्छों की 14 प्रजातियाँ हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ कुछ संकटग्रस्त कछुआ प्रजातियों के प्रजनन का कार्य भी किया जाता है। संदर्भ श्रेणी:चेन्नई के क्षेत्र श्रेणी:संरक्षण परियोजनाएँ श्रेणी:वन्य जीवन संरक्षण