411 REFERENCE · Wikipedia
नीरजा भनोट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नीरजा भनोत Neerja Bhanot (1963 – 1986).jpg नीरजा भनोत(1963 – 1986) 1963 09 7 y चंडीगढ़, भारत 1986 09 05 1963 09 07 y कराची, पाकिस्तान भारत लाडो अशोक चक्र व तमगा-ए-इन्सानियत से सम्मानित विमान परिचारिका (एयर होस्टेस)
नीरजा भनोत ( Neerja Bhanot, 7 सितंबर 1963- 5 सितंबर 1986) मुंबई में पैन ऍम एयरलाइन्स (Pan Am Airlines) की विमान परिचारिका थीं। 5 सितंबर 1986 के मुम्बई से न्यूयॉर्क जा रहे पैन एम फ्लाइट 73 के अपहृत विमान में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए वे फिलिस्तीनी आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गईं थीं। उनकी बहादुरी के लिये मरणोपरांत उन्हें भारत सरकार ने शान्ति काल के अपने सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया और साथ ही पाकिस्तान सरकार और अमरीकी सरकार ने भी उन्हें इस वीरता के लिये सम्मानित किया है।
इनकी कहानी पर आधारित २०१६ में एक फ़िल्म भी बनी, जिसमें उनका किरदार सोनम कपूर ने अदा किया।
प्रारंभिक जीवन
नीरजा का जन्म 7 सितंबर 1963 को पिता हरीश भनोत और माँ रमा भनोत की पुत्री के रूप में चंडीगढ़ में हुआ। उनके पिता बंबई (अब मुंबई) में पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत थे और नीरजा की प्रारंभिक शिक्षा अपने गृहनगर चंडीगढ़ के सैक्रेड हार्ट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में हुई। इसके पश्चात् उनकी शिक्षा मुम्बई के स्कोटिश स्कूल और सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज में हुई।
नीरजा का विवाह वर्ष 1985 में संपन्न हुआ और वे पति के साथ खाड़ी देश को चली गयी लेकिन कुछ दिनों बाद दहेज के दबाव को लेकर इस रिश्ते में खटास आयी और विवाह के दो महीने बाद ही नीरजा वापस मुंबई आ गयीं। इसके बाद उन्होंने पैन एम में विमान परिचारिका की नौकरी के लिये आवेदन किया और चुने जाने के बाद मियामी में ट्रेनिंग के बाद वापस लौटीं।Brave in life, brave in death by Illa Vij http://www.tribuneindia.com/1999/99nov13/saturday/head10.htm The Tribune 13 नवम्बर 1999 26 नवंबर 2013 https://web.archive.org/web/20180628083113/http://www.tribuneindia.com/1999/99nov13/saturday/head10.htm 28 जून 2018 live
विमान अपहरण घटनाक्रम
पैन ऍम उड़ान ७३
मुम्बई से न्यूयॉर्क के लिये रवाना पैन ऍम-73 को कराची में चार आतंकवादियों ने अपहृत कर लिया और सारे यात्रियों को बंधक बना लिया। नीरजा उस विमान में सीनियर पर्सर के रूप में नियुक्त थीं और उन्हीं की तत्काल सूचना पर चालक दल के तीन सदस्य विमान के कॉकपिट से तुरंत सुरक्षित निकलने में कामयाब हो गये। पीछे रह गयी सबसे वरिष्ठ विमानकर्मी के रूप में यात्रियों की जिम्मेवारी नीरजा के ऊपर थी और जब १७ घंटों के बाद आतंकवादियों ने यात्रियों की हत्या शुरू कर दी और विमान में विस्फोटक लगाने शुरू किये तो नीरजा विमान का इमरजेंसी दरवाजा खोलने में कामयाब हुईं और यात्रियों को सुरक्षित निकलने का रास्ता मुहैय्या कराया।
वे चाहतीं तो दरवाजा खोलते ही खुद पहले कूदकर निकल सकती थीं किन्तु उन्होंने ऐसा न करके पहले यात्रियों को निकलने का प्रयास किया। इसी प्रयास में तीन बच्चों को निकालते हुए जब एक आतंकवादी ने बच्चों पर गोली चलानी चाही नीरजा के बीच में आकार मुकाबला करते वक्त उस आतंकवादी की गोलियों की बौछार से नीरजा की मृत्यु हुई। नीरजा के इस वीरतापूर्ण आत्मोत्सर्ग ने उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हीरोइन ऑफ हाईजैक के रूप में मशहूरियत दिलाई।
सम्मान
नीरजा को भारत सरकार ने इस अदभुत वीरता और साहस के लिए मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जो भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।अपनी वीरगति के समय नीरजा भनोत की उम्र २३ साल थी। इस प्रकार वे यह पदक प्राप्त करने वाली पहली महिला और सबसे कम आयु की नागरिक भी बन गईं।Nominations invited for Neerja Bhanot Awards http://cities.expressindia.com/fullstory.php?newsid=199839 The Indian Express 5 सितंबर 2006 26 नवंबर 2013 https://web.archive.org/web/20081205023822/http://cities.expressindia.com/fullstory.php?newsid=199839 5 दिसंबर 2008 dead पाकिस्तान सरकार की ओर से उन्हें तमगा-ए-इन्सानियत से नवाज़ा गया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीरजा का नाम हीरोइन ऑफ हाईजैक के तौर पर मशहूर है। वर्ष २००४ में उनके सम्मान में भारत सरकार ने एक डाक टिकट भी जारी कियाStamp on Neerja released http://www.tribuneindia.com/2004/20041009/nation.htm#2 11 जून 2015 द ट्रिब्यून 9 अक्टूबर 2004 https://web.archive.org/web/20171106203045/http://www.tribuneindia.com/2004/20041009/nation.htm#2 6 नवंबर 2017 live और अमेरिका ने वर्ष २००५ में उन्हें जस्टिस फॉर क्राइम अवार्ड दिया है।इस एयर होस्टेस ने आतंकियों से बचाई थी 360 पैसेंजर्स की जान http://www.bhaskar.com/news-hf/NAT-NAN-flight-attendant-neerja-bhanot-saved-360-passengers-from-terrorist-5017601-PHO.html 11 जून 2015 दैनिक भास्कर https://web.archive.org/web/20150612021934/http://www.bhaskar.com/news-hf/NAT-NAN-flight-attendant-neerja-bhanot-saved-360-passengers-from-terrorist-5017601-PHO.html 12 जून 2015 live
स्मृति शेष
नीरजा की समृति में मुम्बई के घाटकोपर इलाके में एक चौराहे का नामकरण किया गया जिसका उद्घाटन ९० के दशक में अमिताभ बच्चन ने किया। इसके अलावा उनकी स्मृति में एक संस्था नीरजा भनोत पैन ऍम न्यास की स्थापना भी हुई है जो उनकी वीरता को स्मरण करते हुए महिलाओं को अदम्य साहस और वीरता हेतु पुरस्कृत करती है। उनके परिजनों द्वारा स्थापित यह संस्था प्रतिवर्ष दो पुरस्कार प्रदान करती है जिनमें से एक विमान कर्मचारियों को वैश्विक स्तर पर प्रदान किया जाता है और दूसरा भारत में महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने और संघर्ष के लिये।सुन्दर पुष्पा McCarthy Kathleen D. Women, Philanthropy, and Civil Society 2001 Indiana University Press, 2001 280 https://books.google.co.in/books?id=XTAcDUja3VkC&lpg=PA280&dq=neerja%20bhanot&pg=PA280#v=onepage&q=neerja%20bhanot&f=false 11 जून 2015 https://web.archive.org/web/20150612191826/https://books.google.co.in/books?id=XTAcDUja3VkC&lpg=PA280&dq=neerja%20bhanot&pg=PA280#v=onepage&q=neerja%20bhanot&f=false 12 जून 2015 live प्रत्येक पुरास्कार की धन्राषित १,५०,००० रुपये हैं और इसके साथ पुरस्कृत महिला को एक ट्रोफी और स्मृतिपत्र दिया जाता है।नीरजा न्यास https://web.archive.org/web/20130608092104/http://neerjabhanot.org/Trust.htm 8 जून 2013 , न्यास की वेबसाइट महिला अत्याचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाने के लिये प्रसिद्ध हुई राजस्थान की दलित महिला भंवरीबाई को भी यह पुरस्कार दिया गया था।पाण्डेय मृणाल परिधि पर स्त्री 1998 राजकमल प्रकाशन नई दिल्ली 39 https://books.google.co.in/books?id=0d-o_7hGqrsC&lpg=PA39&dq=%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A4%BE%20%E0%A4%AD%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%9F&pg=PA39#v=onepage&q=%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A4%BE%20%E0%A4%AD%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%9F&f=false 11 जून 2015 https://web.archive.org/web/20150612185038/https://books.google.co.in/books?id=0d-o_7hGqrsC&lpg=PA39&dq=%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A4%BE%20%E0%A4%AD%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%9F&pg=PA39#v=onepage&q=%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A4%BE%20%E0%A4%AD%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%9F&f=false 12 जून 2015 live
फ़िल्म
नीरजा (फ़िल्म)
नीरजा के इस साहसिक कार्य और उनके बलिदान को याद रखने के लिये उन पर फ़िल्म निर्माण की घोषणा वर्ष 2020में ही हो गयी थी परन्तु किन्हीं कारणों से यह कार्य टलता रहा। अप्रैल 2020 में यह खबर आयी कि राम माधवानी के निर्देशन में इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इस फ़िल्म में नीरजा का किरदार अभिनेत्री सोनम कपूर अदा किया है। यह फ़िल्म 19 फ़रवरी 2016 को रिलीज हुई है।
सोनम बनेंगी जान पर खेलने वाली 'नीरजा' http://www.bbc.com/hindi/entertainment/2015/05/150504_mumbai_diary_sonam_kapoor_sp 11 जून 2015 बी बी सी (हिन्दी) 5 मई 2015 https://web.archive.org/web/20150818202508/http://www.bbc.com/hindi/entertainment/2015/05/150504_mumbai_diary_sonam_kapoor_sp 18 अगस्त 2015 live इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर अतुल काशबेकर हैं।Sonam begins filming Neerja Bhanot biopic http://www.thehindu.com/entertainment/sonam-begins-filming-neerja-bhanot-biopic/article7119567.ece 11 जून 2015 द हिन्दू
इन्हें भी देखें
पैन एम् फ्लाइट 73
नीरजा भनोट (फ़िल्म)
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
नीरजा न्यास, न्यास की वेबसाइट।
श्रेणी:अशोक चक्र सम्मानित लोग
श्रेणी:1963 में जन्मे लोग
श्रेणी:चंडीगढ़ के लोग
श्रेणी:१९८६ में निधन
श्रेणी:नीरजा भनोट
श्रेणी:तमगा-ए-इन्सानियत से सम्मानित