411 REFERENCE · Wikipedia
आस्ट्रेलिया की मूल भाषाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस परिवार की भाषाएं आस्ट्रेलिया महाद्वीप के सभी प्रदेशों में मूलनिवासियों द्वारा बोली जाती हैं और एक ही स्रोत से निकली हैं। ये अंत में प्रत्यय जोड़नेवाली, योगात्मक, अश्लिष्ट प्रकृति की हैं, इस कारण कुछ लोग इन्हें द्राविड़ भाषाओं से संबद्ध समझते थे। इस परिवार की टस्मेनिया भाषा अब समाप्त हो चुकी है। अन्य भाषाएँ भी जंगली जातियों की हैं। समस्त आस्ट्रेलिया महाद्वीप की जनंसख्या में ये मूलनिवासी केवल ५०-६० हजार रह गए हैं।
इन भाषाओं में महाप्राण व्यंजनों को छोड़कर कवर्ग, तवर्ग और पवर्ग के तीन-तीन व्यंजन हैं। चारों अतस्थ (य, र, ल, व) भी हैं। स्वरों में इ, ई, उ, ऊ, ए, ए, ओ, ओ विद्यमान हैं। एकवचन, द्विवचन और बहुवचन का प्रयोग होता है। कहीं-कहीं त्रिवचन भी है। क्रिया की प्रक्रिया जटिल है जिसमें सर्वनाम जुड़ जाता है। संज्ञा की कर्तृ, कर्म, संप्रदान, संबंध, अपादान आदि विभक्तियाँ भी हैं।
बाहरी कड़ियाँ
The LINGUIST List MultiTree Project: Australian Family Tree
Map of indigenous Australian languages from Muturzikin.com
Aboriginal Languages of Australia
The Horton map of Australian indigenous languages
Languages of Australia, as listed by Ethnologue
National Indigenous Languages Survey Report 2005 PDF format, size 2.6 MB Accessed 16 फ़रवरी 2009
AIATSIS Language guide
AIATSIS clickable map
Ethnolog report on all languages by alphabetical order
Finding the meaning of an Aboriginal word
Aboriginal and Torres Strait Islander Social Justice Commissioner, Social Justice Report 2009 for more information about Aboriginal and Torres Strait Islander languages and policy.
श्रेणी:विश्व की भाषाएँ