Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मॉसफेट के अनुप्रयोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार| मॉसफेट (MOSFET), जिसमें गेट (G), बॉडी (B), सोर्स (S) और ड्रेन (D) टर्मिनल दिखाए गए हैं। गेट और बॉडी के बीच एक इन्सुलेट परत (गुलाबी) है। मॉसफेट आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स का मूल बिल्डिंग ब्लॉक है, और इतिहास में सबसे अधिक बार निर्मित डिवाइस है। अनुमान है कि 1960 और 2018 के बीच निर्मित कुल 1.3 × 10 <sup>22 मॉसफेट निर्मित किए गए। इसका आविष्कार मिस्र के इंजीनियर मोहम्मद एम. अटाला और कोरियाई इंजीनियर डावोन कहेंग ने बेल प्रयोगशाला में 1959 में किया था। MOSFET डिजिटल और एनालॉग सर्किट में सबसे आम अर्धचालक उपकरण है, और सबसे आम पॉवर युक्ति है । यह सही मायने में पहला कॉम्पैक्ट ट्रांजिस्टर है जिसे छोटे आकार और विशाल मात्रा में निर्माण करना सम्भव है। इस प्रकार मॉसफेट का उपयोग कई प्रकार के उपयोगों के लिए किया जा सकता है और इसने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग और विश्व अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। कंप्यूटर क्रांति, डिजिटल क्रांति, सूचना क्रांति, सिलिकॉन युग और सूचना युग के केन्द्र में मॉसफेट ही है। MOSFET स्केलिंग और लघुकरण के कारण ही 1960 के दशक के बाद से ही इलेक्ट्रॉनिक अर्धचालक प्रौद्योगिकी में एक्सपोनेंटी विकास होता चला आ रहा है जिससे उच्च घनत्व वाले एकीकृत परिपथ (ICs) जैसे मेमोरी चिप्स और माइक्रोप्रोसेसर सफलतापूर्वक बनाए गए। MOSFET को इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार माना जाता है, यह इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग का "वर्कहॉर्स" बन गया है, और 20वीं सदी के उत्तरार्ध और 21वीं सदी के आरम्भिक चरण तक की "आधार प्रौद्योगिकी" के रूप में आधुनिक संस्कृति, अर्थव्यवस्था, समाज और दैनिक जीवन में क्रांति ला रहा है। MOSFET डिजिटल सर्किट और एनालॉग सर्किट दोनों में अब तक सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला ट्रांजिस्टर है। यह आधुनिक इलैक्ट्रॉनिक्स का रीढ़ है। http://sites.bu.edu/engcourses/files/2016/08/mosfet-differential-amplifier.pdf MOSFET DIFFERENTIAL AMPLIFIER Boston University 10 August 2019 यह कई आधुनिक तकनीकों का आधार है और इसके अनुप्रयोगों का क्षेत्र बहुत विस्तृत है। https://books.google.com/books?id=lJ-1BwAAQBAJ&pg=PA1 Design of Arithmetic Circuits in Quantum Dot Cellular Automata Nanotechnology Sridharan K. Pudi Vikramkumar 2015 Springer 9783319166889 1 जीन-पियरे कॉलिंग के अनुसार, MOSFET नहीं होता तो आधुनिक कंप्यूटर उद्योग, डिजिटल दूरसंचार प्रणाली, वीडियो गेम, पॉकेट कैलकुलेटर और डिजिटल कलाई घड़ी आदि कई आधुनिक प्रौद्योगिकियां भी नहीं होतीं। https://books.google.com/books?id=-o5bAG5pR3AC&pg=PA165 Physics of Semiconductor Devices Colinge Jean-Pierre Colinge C. A. 2005 Springer Science & Business Media 9780387285238 165 एकीकृत परिपथ के रूप में MOSFETs कंप्यूटर प्रोसेसर, सेमीकंडक्टर मेमोरी, इमेज सेंसर, और अधिकांश अन्य प्रकार के एकीकृत सर्किट के प्राथमिक तत्व हैं। डिस्क्रीट MOSFET युक्तियाँ स्विच मोड पॉवर सप्लाई, चर-आवृत्ति ड्राइव और अन्य शक्ति एलेक्ट्रॉनिकी अनुप्रयोगों में काम आती हैं जहां प्रत्येक युक्ति हजारों वाट स्विच करती है। UHF स्पेक्ट्रम तक के रेडियो-आवृत्ति एम्पलीफायर MOSFET ट्रांजिस्टर का उपयोग एनालॉग सिग्नल प्रवर्धक और पावर एम्पलीफायरों के रूप में करते हैं । रेडियो सिस्टम, MOSFETs का उपयोग ऑसिलेटर, या मिक्सर आदि के रूप में भी करते हैं। ऑडियो-फ्रीक्वेंसी पावर एम्पलीफायरों (जैसे पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम, ध्वनि सुदृढीकरण और घर तथा ऑटोमोबाइल के साउंड सिस्टम) के लिए में भी MOSFET प्रयुक्त होते हैं। संदर्भ श्रेणी:सिलिकॉन श्रेणी:सेंसर श्रेणी:अर्धचालक युक्तियाँ श्रेणी:एकीकृत परिपथ श्रेणी:इलैक्ट्रॉनिक डिज़ाइन श्रेणी:डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स