411 REFERENCE · Wikipedia
स्तर संवेदक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्तर संवेदक (लेवेल ट्रान्समिटर) किसी भी तरल पदार्थ , अन्य द्रवीकृत ठोस पदार्थ, द्रवीकृत सहित ठोस, गाद, दानेदार सामग्री, और पाउडर जिन की ऊपरी मुक्तसतह होती है उनका स्तर नापता है।
जिस पदार्थ को नापना होता है वह एक कंटेनर या सांचे में होना जरूरी है या फिर अपने प्राकृतिक फॉर्म में होना चाहिए (उदाहरण एक नदी या तालाब की तरह )। स्तर दो तरह से मापे जा सकते हैं - निरंतर या बिंदु हो सकता है। एक निर्धारित सीमा के भीतर निरंतर स्तर को स्तर सेंसर मापता है और एक निश्चित जगह में पदार्थ की सही मात्रा बताता है, जबकि बिंदु स्तर सेंसर से केवल ये संकेत मिलता है कि पदार्थ एक निधरित बिन्दु के ऊपर या नीचे है। आम तौर पर बिन्दु सेंसर ये बताता है कि पदार्थ का स्तर एक बिन्दु से जरूरत से ज्यादा कितना उच्च या कम हैं।
श्रेणी:मापन
श्रेणी:संवेदक