411 REFERENCE · Wikipedia
ईन्धन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
250px|right|thumb|जलती हुई प्राकृतिक गैस
ईधंन (Fuel) ऐसे पदार्थ हैं, जो आक्सीजन के साथ संयोग कर काफी ऊष्मा उत्पन्न करते हैं। 'ईंधन' संस्कृत की इन्ध् धातु से निकला है जिसका अर्थ है - 'जलाना'। ठोस ईंधनों में काष्ठ (लकड़ी), पीट, लिग्नाइट एवं कोयला प्रमुख हैं। पेट्रोलियम, मिट्टी का तेल तथा गैसोलीन द्रव ईधंन हैं। कोलगैस, भाप-अंगार-गैस, द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस और प्राकृतिक गैस आदि गैसीय ईंधनों में प्रमुख हैं।
आजकल परमाणु ऊर्जा भी शक्ति के स्रोत के रूप में उपयोग की जाती है, इसलिए विखंडनीय पदार्थों (fissile materials) को भी अब ईंधन माना जाता है।
वैज्ञानिक और सैनिक कार्यों के लिए उपयोग में लाए जानेवाले राकेटों में, एल्कोहाल, अमोनिया एवं हाइड्रोजन जैसे अनेक रासायनिक यौगिक भी ईंधन के रूप में प्रयुक्त होते हैं। इन पदार्थों से ऊर्जा की प्राप्ति तीव्र गति से होती है। विद्युत् ऊर्जा का प्रयोग भी ऊष्मा की प्राप्ति के लिए किया जाता है इसलिए इसे भी कभी-कभी ईंधनों में सम्मिलित कर लिया जाता है।
इतिहास
ईंधन का पहला ज्ञात उपयोग लगभग दो मिलियन वर्ष पहले होमो इरेक्टस द्वारा जलाऊ लकड़ी का दहन था|अधिकांश मानव इतिहास में मनुष्यों द्वारा केवल पौधों या पशु वसा से प्राप्त ईंधन का उपयोग किया गया था। लकड़ी से बना कोयला, जिसका उपयोग धातुओं को पिघलाने के लिए कम से कम 6,000 ईसा पूर्व से किया जाता रहा है। इसकी जगह केवल कोयले से प्राप्त कोक ने ले ली, क्योंकि 18वीं शताब्दी के आसपास यूरोपीय जंगल ख़त्म होने लगे थे। चारकोल ब्रिकेट अब आमतौर पर बारबेक्यू पकाने के लिए ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है।
प्रकार
रासायनिक ईंधन :
ठोस ईंधन - लकड़ी, कोयला, गोबर, कोक, चारकोल आदि
द्रव ईंधन - पेट्रोलियम (डीजल, पेट्रोल, घासलेट, कोलतार, नैप्था, एथेनॉल आदि
गैस इंधन - प्राकृतिक गैस (हाइड्रोजन, प्रोपेन, कोयला गैस, जल गैस, वात्या भट्ठी गैस, कोक भट्ठी गैस, दाबित प्राकृतिक गैस)
right|thumb|300px|नाभिकीय ईंधन (CANDU रिएक्टर के लिये)
परमाणवीय या नाभिकीय ईंधन :
नाभिकीय विखण्डन
नाभिकीय संलयन
स्रोत के आधार पर
ईंधन मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं -
रसायन - हाइड्रोजन, मिथेन
जीवाश्म ईंधन - कोयला और पेट्रोलियम
जैव ईंधन - लकड़ी, काष्ठ कोयला, बायो डीजल
ईंधन के वैशिष्ट्य
ईकाई ईंधन से जितनी ऊर्जा प्राप्त होती है उसे उस ईंधन का 'कैलोरी मान' कहा जाता है। प्रमुख ईंधनों के कैलोरी मान नीचे दिये गये हैं।
ईंधन MJ/kg kcal/kg प्राकृतिक गैस 53,6 12 800 एसीटलीन 48,55 11 600 प्रोपेनपेट्रोलब्यूटेन 46,0 11 000 डीजल 42,7 10 200 ईंधन तेल 40,2 9 600 एन्थ्रेसाइट 34,7 8 300 कोक 32,6 7 800 कोयला गैस 29,3 7 000 अल्कोहल 95º पर 28,2 6 740 लिग्नाइट 20,0 4 800 पीट 19,7 4 700 बिटुमिन कोयला 16,7 4 000
इन्हें भी देखें
जैव ईंधन
पेट्रोलियम
डीजल
लकड़ी
*