Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इसरो पैड एबॉर्ट परीक्षण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इसरो पैड एबॉर्ट परीक्षणISRO Pad Abort Test ISRO Pad abort test Crew Module lifting off.jpg 250px एबॉर्ट परीक्षण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन गगनयान की बॉयलरप्लेट 2.7 km mi 2 on, 12.5 टनhttps://www.reddit.com/r/ISRO/comments/5et61z/parliamentary_qa_25_nov_2016_queries_on_crew Coming up, Pad Abort Test before manned mission 5 जून 2018http://www.newindianexpress.com/cities/chennai/Coming-up-Pad-Abort-Test-before-manned-mission/2016/09/27/article3630658.ece Coming up, Pad Abort Test before manned mission 30 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160928153431/http://www.newindianexpress.com/cities/chennai/Coming-up-Pad-Abort-Test-before-manned-mission/2016/09/27/article3630658.ece 28 सितंबर 2016 live गगनयान लॉन्च एबॉर्ट प्रणाली सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र इसरो पैड एबॉर्ट परीक्षण (ISRO Pad Abort Test या PAT) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में अपने क्रू मॉड्यूल का एक पैड एबॉर्ट परीक्षण करना है। इसका सफल परीक्षण 5 जुलाई 2018 को हुआ था।। पैड एबॉर्ट परीक्षण मानव अंतरिक्ष यान की लॉन्च को आपातकाल दिशा में सुरक्षित निकलने वाले सिस्टम के लिए एक परीक्षण है। कभी-कभी इसे लॉन्च एस्केप सिस्टम भी कहा जाता है। यह प्रणाली एक संभावित विफलता की स्थिति में जल्दी से चालक दल और अंतरिक्ष यान को रॉकेट से दूर करने के लिए डिज़ाइन की गई है। यह एक लड़ाकू पायलट के लिए एक इजेक्शन सीट के समान है। लेकिन इसमे अंतरिक्ष यान से चालक दल को बाहर निकालने के बजाय, पूरे अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपण वाहन से दूर "निकाला" जाता है। इस विकसित तकनीक को 2022 में लॉन्च होने वाले गगनयान नामक पहले भारतीय चालक अंतरिक्ष यान पर उपयोग करने की संभावना है। उड़ान 5 जुलाई 2018 को परीक्षण के लिए उल्टी गिनती 2:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू हुई। 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) क्रू मॉड्यूल के साथ क्रू एस्केप सिस्टम ने सफलतापूर्वक सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। क्रू मॉड्यूल 2.7 कि॰मी॰ (1.68 मील) की ऊँचाई पर पहुँचा था। बाद में इसे सुरक्षित रूप से पैराशूट की सहायता से लॉन्च केंद्र से 2.9 कि॰मी॰ (1.80 मील) दूर बंगाल की खाड़ी में उतारा गया। बाद में रिकवरी नौकाओं को क्रू मॉड्यूल को पुनर्प्राप्त करने के लिए भेजा गया था। इस परीक्षण मिशन की कुल अवधि 259 सेकंड तक चली। इस परीक्षण लॉन्च प्रक्रिया में लगभग 300 सेंसर द्वारा डाटा प्राप्त किया गया।ISRO’s first ‘pad abort’ test, critical for future human space mission, successful https://www.thehindu.com/sci-tech/technology/isros-first-pad-abort-test-successful/article24336860.ece 12 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180705205114/https://www.thehindu.com/sci-tech/technology/isros-first-pad-abort-test-successful/article24336860.ece 5 जुलाई 2018 livehttps://www.isro.gov.in/hi/update/05-jul-2018/successful-flight-testing-of-crew-escape-system-technology-demonstrator SUCCESSFUL FLIGHT TESTING OF CREW ESCAPE SYSTEM - TECHNOLOGY DEMONSTRATOR - ISRO www.isro.gov.in hi 2018-07-05 https://web.archive.org/web/20180705234350/https://www.isro.gov.in/hi/update/05-jul-2018/successful-flight-testing-of-crew-escape-system-technology-demonstrator 5 जुलाई 2018 dead इन्हें भी देखें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान अंतरिक्ष उड़ान सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन श्रेणी:भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम