411 REFERENCE · Wikipedia
अवंती स्वामी मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Avanti Swami Temple Ruins of Avantiswami Temple , Awantipora, J&K,India . 05.jpg frameless मंदिर के अवशेष India Jammu and Kashmir#India 33 55 N 75 00 E IN title Awantiswami Temple भारत जम्मू और कश्मीर पुलवामा अवन्तिपोरा विष्णु शिव 2 अवंती वर्मन (उत्पल वंश के पहले राजा)
अवंती स्वामी मंदिर, भारत के जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के अवंतीपुर में स्थित एक प्राचीन विष्णु मंदिर है।
अवंतिपुर (33° 55 अक्षांश उत्तर; 75° 1' देशांतर पूर्व)
श्रीनगर के दक्षिण-पूर्व में 28 कि.मी. दूर झेलम नदी के किनारे स्थित है। इस नगर की स्थापना का श्रेय उत्पल वंश के पहले राजा, अवंती वर्मन (855-883 ईसवी) को दिया जाता है।http://asi.nic.in/asi_hn_monu_tktd_jammu_kashmir_avantipur.asp|website=http://asi.nic.in|publisher=भारतीयजून 2020 InternetArchiveBot पुरातत्व सर्वेक्षण,भारत सरकार
इतिहास
राजा अवंती वर्मन ने अवन्तिपुर में दो भव्य मंदिरों की स्थापना की थी। एक भगवान विष्णु का मंदिर था जिसे अवंती स्वामी मंदिर कहते हैं और दूसरा भगवान शिव का मंदिर था जिसे अवंतीश्वर मंदिर कहते हैं। राजा ने ,विष्णु मंदिर अपने राज्यारोहण से पहले बनवाया था और शिव मंदिर अधिराज्य प्राप्त करने के बाद बनवाया था। मध्यकाल में ये मंदिर खंडहरों में तबदील हो गए थे।
मूल परिसर के विन्यास में एक बड़े आयताकार आंगन के मध्य भाग में एक मंदिर है। मुख्य मंदिर के चारों कोनों पर चार छोटे मंदिर है , आंगन की परिधि के चारों ओर व्यवस्थित कोठरियों सहित क्रमिक छतदार परिस्तंभ और एक भव्य द्वार है। मुख्य मंदिर की सीढि़यों के आगे खुले पार्श्व वाला स्तंभयुक्त मण्डप था जिसमें गरूड़ध्वज लगा था। इस मंदिर में उत्कृष्ट भव्य मूर्तियां बनी हुई हैं जो वास्तुशिल्प और कला का अद्भुत संगम है।
चित्रावली
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में हिन्दू मंदिर
श्रेणी:विष्णु मन्दिर