Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्तोत्ररत्नावली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्तोत्ररत्नावली विभिन्न देवी-देवताओं के स्तोत्रों का एक संग्रह है। इसमें गणेश, शिव, शक्ति, विष्णु, राम, कृष्ण एवं सूर्य आदि प्रमुख देवताओं के प्रसिद्ध स्तोत्रों का संग्रह किया गया है। अन्त में प्रकीर्ण स्तोत्रों में देवताओं के प्रातः स्मरण तथा कुछ ज्ञानप्रद आध्यात्मिक स्तोत्र भी दिये गये हैं। यह ग्रन्थ (संग्रह) काफी प्राचीन है तथा इसके मूल संकलनकर्ता का नाम ज्ञात नहीं है। यह विभिन्न प्रकाशनों से प्रकाशित होता है जिनमें गीताप्रैस, गोरखपुर भी शामिल है। गीताप्रैस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित स्तोत्ररत्नावली का नवीनतम संस्करण सातवाँ है जो संवत् २०६५ में प्रकाशित हुआ। इसका आइऍसबीऍन क्रमाँक 81-293-1355-3 है। कुछ प्रमुख स्तोत्र श्रीशिवमहिम्नस्तोत्रम् (गंधर्वराजपुष्पदंत कृतम्) श्रीशिवपंचाक्षरस्तोत्रम् (श्रीमद् आदिशंकराचार्यविरचितम्) शिवताण्डवस्तोत्रम् (श्रीरावणकृतम्) भवान्यष्टकम् (स्वामिश्रीशंकराचार्यस्य) देव्यपराधक्षमापनस्तोत्रम् (स्वामिश्रीशंकराचार्यस्य) श्रीसरस्वतीस्तोत्रम् अच्युताष्टकम् (स्वामिश्रीशंकराचार्यस्य) श्रीमृत्युंजयस्तोत्रम् (श्रीपद्मपुराणात्) अन्य सभी स्तोत्र श्रेणी:हिन्दू धर्म श्रेणी:स्तोत्र