Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राक्षसताल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Q1.किस नदी का उदगम राकसताल (तिब्बत)मे होता है! Ans.- सतलज राक्षसताल तिब्बत में एक झील है जो मानसरोवर और कैलाश पर्वत के पास, उनसे पश्चिम में स्थित है। सतलज नदी राक्षसतल के उत्तरी छोर से शुरु होती है। पवित्र मानसरोवर और कैलाश के इतना पास होने के बावजूद राक्षसताल हिन्दुओं और बौद्ध-धर्मियों द्वारा पवित्र या पूजनीय नहीं मानी जाती। इसे तिब्बती भाषा में लग्नगर त्सो (ལག་ངར་མཚོ།) कहते हैं। प्रशासनिक रूप से यह तिब्बत के न्गारी विभाग में भारत की सीमा के पास स्थित है। == संरचना == राक्षस ताल लगभग 225 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र, 84 किलोमीटर परिधि तथा 150 फुट गहरे में फैला है। इस झील के तट राक्षसों के राजा रावण ने यहां पर शिव की आराधना की थी। इसलिए इसे राक्षस ताल या रावणहृद भी कहते हैं। एक छोटी नदी गंगा-चू दोनों झीलों को जोड़ती है। == मानसरोवर से अंतर == राक्षसताल के बारे में यह आस्था है कि इसे रावण से सम्बन्धित है, जिस कारणवश इसे रावणताल भी कहते हैं। जहाँ मानसरोवर का पानी मीठा है, वहाँ राक्षसताल का खारा है। मानसरोवर में मछलियों और जलीय पौधों की भरमार है जबकि राक्षसताल के खारे पानी में यह नहीं पनप पाते। स्थानीय तिब्बती लोग इसके पानी को विषैला मानते हैं। मानसरोवर गोल है और इसे सूरज का और दिन की रोशनी का प्रतीक माना जाता है जबकि राक्षसताल के आकार की तुलना अर्धचंद्र से की जाती है और इसे रात्रि का और अंधेरे का प्रतीक माना जाता है। == इन्हें भी देखें == मानसरोवर पारहिमालय == सन्दर्भ ==