Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लेबाप प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|तुर्कमेनिस्तान में लेबाप प्रान्त (हरे रंग में) thumb|230px|लेबाप प्रांत का रेपेतेक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र काराकुम रेगिस्तान के पूर्वी भाग में पड़ता है लेबाप प्रान्त (तुर्कमेनी: Lebap welaýaty; अंग्रेज़ी: Lebap Province; फ़ारसी: ur لباب, लबाब) तुर्कमेनिस्तान की एक विलायत (यानि प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसकी सरहद उज़बेकिस्तान से लगती हैं और उन दोनों के बीच आमू दरिया बहता है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ९३,७३० किमी२ है और सन् २००५ की जनगणना में इसकी आबादी १३,३४,५०० अनुमानित की गई थी। लेबाप प्रान्त की राजधानी का नाम भी तुर्कमेनाबात शहर है, जिसे पहले चारझ़ेव (Чәрҗев, Charzhew) बुलाया जाता था (जिसका अर्थ फ़ारसी में 'चार नदियाँ या नहरें' है, इसमें 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें)। वर्णन लेबाप का अर्थ 'नदी का किनारा' होता है। इस प्रांत में रेपेतेक प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र (Repetek) आता है, जो पूर्वी काराकुम रेगिस्तान का भाग है। इस प्रांत में कोयतेनदाग़ प्राकृतिक आरक्षित क्षेत्र (Köýtendag) भी है जिमें तुर्कमेनिस्तान का सबसे ऊँचा पहाड़, ३१३७ मीटर लम्बा 'अयिरिबाबा' (Aýrybaba) आता है, जो पामीर पर्वतों की कोयतेनदाग़ शाखा में स्थित है। इसी क्षेत्र में डायनासोरों के अति-प्राचीन पाऊँ के चिह्न भी मिलते हैं। लेबाप प्रांत के उज़बेकिस्तान से लगे इलाक़ों को सरकार संवेदनशील मानती है और यहाँ आने-जाने के लिए तुर्कमेनिस्तान की सरकार से विशेष इजाज़त की आवश्यकता पड़ती है।Turkmenistan: The Bradt Travel Guide, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2006, ISBN 978-1-84162-144-9, ... The name Lebap, 'riverbank', was chosen in 1992 to replace the earlier designation of Charjou ... dinosaur footprints, a vast network of caves, and Turkmenistan's highest peak ... इन्हें भी देखें काराकुम रेगिस्तान कोयतेनदाग़ शृंखला आमू दरिया तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:लेबाप प्रान्त श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान श्रेणी:मध्य एशिया