411 REFERENCE · Wikipedia
शक्सगाम नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|शक्सगाम नदी काराकोरम पर्वतों के यहाँ दिख रहे उत्तरपूर्वी क्षेत्र से उत्पन्न होती है
शक्सगाम नदी (चीनी: 沙克斯干河, अंग्रेजी: Shaksgam River) सुदूर उत्तरी कश्मीर के काराकोरम पर्वतों से उभरने वाली एक नदी है जो यारकन्द नदी की एक उपनदी भी है। शक्सगाम नदी को केलेचिन नदी और मुज़ताग़ नदी के नामों से भी जाना जाता है। यह काराकोरम शृंखला की गाशेरब्रुम, उरदोक, स्ताग़र, सिन्ग़ी और क्याग़र हिमानियों (ग्लेशियरों) से शुरू होती है और फिर शक्सगाम वादी में काराकोरम शृंखला के साथ-साथ पश्चिमोत्तरी दिशा में चलती है।Natural dams and outburst floods of the Karakoram Himalaya https://web.archive.org/web/20110721082835/http://itia.ntua.gr/hsj/redbooks/138/iahs_138_0259.pdf 21 जुलाई 2011 , K. Hewitt, Hydrological Aspects of Alpine and High Mountain Areas, Vol. 138, 1982 इसमें शिमशाल ब्रल्दु नदी और फिर ओप्रांग नदी का विलय होता है और इन दोनों संगमों के बीच में शक्सगाम नदी पाकिस्तान और चीन के आपसी समझौते के अनुसार उन दोनों देशों के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा है। भारत इस बात से पूरा इनकार करता है और इस पूरे क्षेत्र को अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का हिस्सा मानता है। सर्दियों में पास के शिमशाल गाँव के लोग इस क्षेत्र का प्रयोग अपने मवेशी चराने के लिए करते हैं और यह तारिम द्रोणी में स्थित इकलौता पाकिस्तान-नियंत्रित इलाक़ा है।Himalayan rivers, lakes, and glaciers https://web.archive.org/web/20140805092911/http://books.google.com/books?id=5YtUShKY8zcC 5 अगस्त 2014 , Sharad Singh Negi, Indus Publishing, 1991, ISBN 978-81-85182-61-2, ... Shaksgam River: This river drains the extreme northern part of Ladakh, lying to the north of the Karakoram range. The Shaksgam river is also known as the Mutzgam river. It rises as two channels from the north-western flank of the famous Siachen glacier ...http://www.mockandoneil.com/stg-rpt.htm 2000 Mock & O'Neil Oprang Expedition Report 30 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120310182755/http://www.mockandoneil.com/stg-rpt.htm 10 मार्च 2012 dead
इन्हें भी देखें
यारकन्द नदी
गिलगित-बलतिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ
श्रेणी:पाकिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:चीन की नदियाँ
श्रेणी:भारत की नदियाँ
श्रेणी:भारत के क्षेत्रीय विवाद
श्रेणी:चीन के क्षेत्रीय विवाद
श्रेणी:चीन-पाकिस्तान सीमा